Sat, 28 Nov 2026 | 03:46:52 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

दादा हीरा सिंह मरकाम स्थल: निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

I

Indian Business News

4 months ago 16,859 views
दादा हीरा सिंह मरकाम स्थल: निर्माण में लापरवाही, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।
चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम पंचायत तिवरता में दादा हीरा सिंह मरकाम स्थल पर निर्माणाधीन मंच का कार्य इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसकी निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। निर्माण स्थल की तस्वीरों में आरसीसी संरचना के निचले हिस्से में कई जगह हनीकॉम्बिंग, प्लास्टर का उखड़ना, असमान ईंट चिनाई और खराब फिनिशिंग दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही ऐसी कमियां भविष्य में संरचना की मजबूती पर सवाल खड़ा करेंगी। तिवरता निवासी कुन्दन सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि ईंटों के बीच पर्याप्त मसाला नहीं लगाया गया है और आरसीसी में कंक्रीट सही से नहीं भरा गया। कुछ जगह नींव के नीचे भी खाली स्थान नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सार्वजनिक धन से होने वाले काम में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण, सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच की मांग की है। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर दोषपूर्ण हिस्से को पुनः बनवाने की मांग भी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थल सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां बनने वाला मंच वर्षों तक सार्वजनिक कार्यक्रमों में काम आएगा, इसलिए निर्माण की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2791
पेज 1 / 466