Sat, 14 Nov 2026 | 10:43:37 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरदा में हुआ पौधरोपण।

I

Indian Business News

3 months ago 1,372 views
एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरदा में हुआ पौधरोपण।
भिलाई बाजार (कोरबा), 28 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण एवं मातृ सम्मान के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरदा, विकासखंड कटघोरा, जिला कोरबा में शासन की महत्वाकांक्षी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष श्री ललित मोहन राजवाड़े, सांसद प्रतिनिधि श्री निर्मल दास महंत, विधायक प्रतिनिधि श्री अशोक राजवाड़े, जनपद सदस्य श्री फूलचंद कश्यप, सरपंच श्रीमती शकुंतलता कंवर, भाजपा प्रदेश सह संयोजक एवं बिलासपुर संभाग प्रभारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ श्री राजेश यादव, प्राचार्य श्री जी.पी. कुर्रे जी , व्याख्याता श्री राठौर, श्री सोनी, श्रीमती धीवर एवं श्रीमती राजपूत, मानदेय व्याख्याता कु. खुशबू राजवाड़े, नीलिमा कुर्रे, राजेश्वरी तथा क्लर्क श्री डहरिया दीवान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन तथा हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माँ के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित पर्यावरण के निर्माण का जनआंदोलन है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया। यह कार्यक्रम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरदा में अत्यंत उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 1 / 457