Sun, 29 Nov 2026 | 01:04:59 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज में "सेवा के रंग" रंगोली कार्यक्रम आयोजित।

I

Indian Business News

1 month ago 4,614 views
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज में "सेवा के रंग" रंगोली कार्यक्रम आयोजित।
    कोरबा (आई.बी.एन -24) आयुक्त उच्च शिक्षा, एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत दिनांक 29 सितम्बर 2026 को शासकीय ई.व्ही.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में महाविद्यालय स्तरीय रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "सेवा संकल्प अभियान" तथा माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत् आयोजित रंगोली निर्माण कार्यक्रम का "माय भारत युवा कार्यक्रम" के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने विकसित भारत की संकल्पना को आकर्षक रंगोली सजाकर प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे विविध कार्यक्रमों, गतिविधियों, प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने टैलेंट तथा रचनात्मकता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित कर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा को लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल एन कंवर ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान में आगे आकर सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता, सामूहिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश श्रीवास, संयोजक श्रीमती मधु कंवर एवं समिति सदस्यों श्रीमती श्रद्धा सिंह, डॉ. दुर्गा चंद्राकर, श्रीमती लोकेश्वरी तथा श्रीमती चंचल साहू द्वारा सक्रिय सहभागिता की गई। रंगोली निर्माण में विद्यार्थियों प्रवीण कुमार, दीपक प्रसाद, शिव कुमार, उमेंद्र कुमार यादव, दिव्या श्रीवास, फिरतीन पटेल, कनक यादव, प्रतिभा सिंह, आयुषी अडिले, अंकिता शर्मा, डिंपल नामदेव, छायंक कंवर, रिया सारथी, लक्ष्मी, अशिवाना कंवर, ईशिता एवं धनमति ने सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों द्वारा तैयार रंगोली में ‘आत्मनिर्भर भारत’, ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘स्थानीय से वैश्विक’ तथा ‘समावेशी विकास’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कलात्मक रूप से प्रदर्शित किया गया। रंगोली के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन, स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता की भावना, औद्योगिक एवं कृषि विकास, महिला एवं श्रमिक सशक्तीकरण तथा भारत की वैश्विक प्रगति का संदेश प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार रंगोली के माध्यम से सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य, स्वदेशी भावना एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। रंगोली का निरीक्षण डॉ. एस.के. गोविल, डॉ. एस.के. शुक्ला,डॉ. एस.के. गुप्ता, श्री बलराम कुर्रे , श्री कन्हैया सिंह कंवर के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अनुशासन एवं सामूहिक प्रयास की सराहना की। महाविद्यालय द्वारा तैयार रंगोली का चयन 7 अक्टूबर को कोरबा शहर के घंटाघर के पास आयोजित जिला स्तरीय "सेवा के रंग" कार्यक्रम के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2807
पेज 186 / 468