Tue, 24 Nov 2026 | 08:04:09 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी

एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका, युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर।

I

Indian Business News

1 year ago 1,466 views
एकल शिक्षकीय विद्यालय भैंसामुड़ा में नियुक्त हुई शिक्षिका, युक्ति युक्तकरण से अध्यापन व्यवस्था हुई बेहतर।
कोरबा (आई.बी.एन -24) करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा में संचालित प्राथमिक शाला आश्रम और प्राथमिक शाला भदरापारा में गाँव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन विद्यालयों में एकमात्र शिक्षक होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह बहुत कठिन हो गई थी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया से स्कूल में अब अन्य शिक्षको की पदस्थापना हो गई है। एकल शिक्षकीय विद्यालय को शिक्षक मिल जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह आसान होने के साथ ही उनका भविष्य भी उज्ज्वल नजर आने लगा है। शासन द्वारा अपनाई गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से जिले के अतिशेष शिक्षको को रिक्त और आवश्यकता वाले विद्यालयों में पदस्थ किया गया है। इस प्रक्रिया से करतला ब्लॉक के अंतर्गत भैसामुड़ा के प्राथमिक शाला आश्रम स्कूल में शिक्षिका श्रीमती सुमित कँवर की नियुक्ति हुई है। विद्यालय एकल शिक्षकीय था और यहाँ एकमात्र शिक्षक सियाराम कश्यप विद्यार्थियों को अध्यापन कराते हैं। अब यहाँ शिक्षिका पदस्थ हो जाने के बाद उन्हें भी राहत मिली है। विद्यालय में पढाई करने वाली गौरी, देवंती, पूर्वी का कहना है कि मैडम नई आई हैं। वह हम लोग को पढ़ाती हैं। शिक्षिका सुमित कँवर ने बताया कि विद्यालय में 29 बच्चे हैं। यहाँ पदस्थ होने के बाद नियमित क्लास आती हैं और पढ़ाती हैं। इसी गाँव के भदरापारा में भी एक अन्य प्राथमिक शाला संचालित है। यहाँ 14 बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती रंभा मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021-22 से यह विद्यालय एकल शिक्षकीय था। हमारे विद्यालय में सुभद्रा पाल युक्ति युक्तकरण से शिक्षिका के रूप में पदस्थ हुई है। विद्यालय के विद्यार्थी जानसी, विनय, आर्यन, वीरा ने बताया कि नई मैडम सुभद्रा पाल आई हैं, वह कक्षा लेती हैं। ग्राम भैसामुड़ा के एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षिकाओं के पदस्थ होने के बाद ग्रामीण भी खुश है, क्योंकि उन्हें भी लगने लगा है कि अब उनके बच्चों के भविष्य की नींव का निर्माण सुरक्षित हाथों में हैं। उन्होंने युक्ति युक्तकरण की प्रक्रिया की सराहना की।
Tags # #

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2776
पेज 203 / 463