Sat, 28 Nov 2026 | 06:38:23 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट।

कलेक्टर तत्काल करें कार्रवाई, थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों? अन्यथा होगा बड़ा जनआंदोलन। : छात्र हित सर्वोपरि, एकलव्य विद्यालय की घटना अत्यंत निंदनीय – राजेश यादव।

I

Indian Business News

4 months ago 11,745 views
छात्र हित सर्वोपरि, एकलव्य विद्यालय की घटना अत्यंत निंदनीय – राजेश यादव।
कटघोरा (आई.बी.एन -24) भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने छुरीकला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह मामला केवल भोजन में कीड़े मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ एवं दवाइयाँ छात्रों को वितरित किए जाने, भोजन में कीड़े मिलने, दूषित भोजन एवं पानी से बच्चों के खाज-खुजली सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने तथा विद्यालय में हुई मारपीट के मामले में थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दोषियों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होना बेहद चिंताजनक है। यह पूरी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। राजेश यादव ने कहा कि यदि थाना में एफआईआर दर्ज हो चुकी है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? छात्र हित सर्वोपरि है और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं शिक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में प्राचार्य की लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है, तो उन्हें तत्काल निलंबित कर कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण में संलिप्त सभी दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालय में स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, शुद्ध पेयजल एवं सभी मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। राजेश यादव ने कहा कि एकलव्य विद्यालय में झुग्गी-झोपड़ी एवं गरीब परिवारों के बच्चे अध्ययन करते हैं। ऐसे बच्चों को एक्सपायरी खाद्य सामग्री देना, दूषित भोजन परोसना, मारपीट की घटनाएं होना और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। तीन दिवस का अल्टीमेटम राजेश यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि तीन दिवस के भीतर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई, दोषी पाए जाने पर प्राचार्य को निलंबित नहीं किया गया तथा विद्यालय की सभी अनियमितताओं का निराकरण नहीं हुआ, तो भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रतिनिधिमंडल माननीय शिक्षा मंत्री एवं माननीय गृह मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही छात्र हित की रक्षा के लिए चरणबद्ध एवं व्यापक जनआंदोलन प्रारंभ किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग की होगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2798
पेज 46 / 467