Thu, 26 Nov 2026 | 03:49:30 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की अरदास। कोरबा-सरगुजा में हाथियों का उत्पात, युवक पर हमला कर किया घायल; ट्रैक्टर को भी तोड़ा

राशन वितरण घोटाला : महिला जागृति स्व सहायता समूह पटपरा पर गबन का आरोप, दुकान का अनुबंध रद्द।

I

Indian Business News

7 months ago 13,934 views
राशन वितरण घोटाला : महिला जागृति स्व सहायता समूह पटपरा पर गबन का आरोप, दुकान का अनुबंध रद्द।
कोरबा (आई.बी.एन -24) पाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पटपरा में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन में बड़ा घोटाला सामने आया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि हल्का पटवारी ने 30 मार्च 2026 को एक आकस्मिक जांच की, जिसमें पाया गया कि महिला जागृति स्व सहायता समूह भोड़कछार पटपरा द्वारा राशन कार्ड धारियों को चावल का वितरण नहीं किया गया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि संचालक समूह ने 562 राशन कार्ड धारियों में से लगभग 140 से 150 कार्डधारियों को चावल, शक्कर और चना का वितरण नहीं किया। इस गंभीर अनियमितता के कारण समूह पर पीडीएस राशन सामग्री के व्यपवर्तन (गबन) का आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने अपने आदेश में कहा कि इस अनियमितता के लिए महिला जागृति स्व सहायता समूह को दोषी पाया गया है। परिणामस्वरूप, पूर्व में जारी कार्यलयीन आबंटन आदेश एवं उचित मूल्य दुकान संचालन संबंधी प्राधिकार पत्र को रद्द कर दिया गया है। साथ ही, समूह द्वारा पूर्व में जमा करायी गई संपूर्ण प्रतिभूति राशि को शासन के पक्ष में समपहूत किया जाता है। नई व्यवस्था के तहत, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, ग्राम पंचायत पटपरा, आई.डी. क्रमांक 552004012 को आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर ग्राम पंचायत पटपरा को आबंटित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका मुख्य उद्देश्य राशन कार्ड हितग्राहियों को पीडीएस राशन सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना है।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2785
पेज 1 / 465