Sat, 28 Nov 2026 | 07:55:09 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

निरीक्षण, प्राक्कलन और स्थायी समाधान के लिए 2 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश। : राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।

I

Indian Business News

4 months ago 15,773 views
राजेश यादव की पहल रंग लाई, चाकाबुड़ा विद्यालय के जलभराव पर प्रशासन हरकत में।
चाकाबुड़ा (आई.बी.एन -24) ग्राम चाकाबुड़ा स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में वर्षों से बनी जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव द्वारा उठाई गई आवाज पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कोरबा के कार्यपालन अभियंता ने राजेश यादव के आवेदन के संदर्भ में आदेश जारी करते हुए कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी को विद्यालय परिसर का तत्काल निरीक्षण करने, तकनीकी प्रतिवेदन तैयार करने, स्थायी समाधान हेतु प्राक्कलन बनाने तथा फोटोग्राफ सहित प्रस्ताव दो दिनों के भीतर संबंधित जनपद पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि लगातार वर्षा के कारण विद्यालय परिसर और कक्षाओं में पानी भर जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को राजेश यादव ने प्रमुखता से उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की थी।राजेश यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में जलभराव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेने पर आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा जताई कि निरीक्षण के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लगातार मजबूती से उठाती रहेगी और क्षेत्र की जनता से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2803
पेज 39 / 468