Fri, 20 Nov 2026 | 09:27:53 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

फर्जी दस्तावेज से बना प्रधान पाठक, 15 साल बाद खुली पोल: असली नाम रामदुलार निकला, DEO ने किया सस्पेंड।

I

Indian Business News

6 months ago 17,645 views
फर्जी दस्तावेज से बना प्रधान पाठक, 15 साल बाद खुली पोल: असली नाम रामदुलार निकला, DEO ने किया सस्पेंड।
बलरामपुर (आई.बी.एन -24) जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कोल्हुआ की शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक ने नाम बदलकर और फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे 15 साल तक सरकारी नौकरी की। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्रामीण की शिकायत से खुला राज ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण ने 11 अप्रैल 2025 को कलेक्टर को साक्ष्यों सहित शिकायत सौंपी थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत कुशफर के सरपंच लालमन सिंह और कोल्हुआ स्कूल के प्रधान पाठक लालमन सिंह – दोनों एक ही पिता रामवृक्ष का नाम लिख रहे हैं। आशंका जताई गई कि एक ही व्यक्ति दो जगह लाभ ले रहा है या फिर दस्तावेजों में हेरफेर कर नौकरी हथियाई गई है। जांच में निकला ‘लालमन’ नहीं ‘रामदुलार’ कलेक्टर के निर्देश पर DEO द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच टीम ने जब दस्तावेज खंगाले तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। जांच प्रतिवेदन के अनुसार कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू है। आरोपी ने असली लालमन सिंह पिता रामवृक्ष के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग कर विभाग को गुमराह किया और प्रधान पाठक के पद पर नियुक्ति हासिल कर ली। DEO की कार्यवाही, FIR की तैयारी जांच रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.के. राय ने रामदुलार उर्फ फर्जी लालमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। DEO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के साथ-साथ थाने में FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक लिए गए वेतन की वसूली भी की जाएगी। क्या कहते हैं नियम फर्जी दस्तावेज से नौकरी लेने पर IPC की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत 7 साल से आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है। साथ ही पूरी सैलरी ब्याज सहित वसूली जाती है और सरकारी सेवा से बर्खास्तगी तय है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2753
पेज 52 / 459