Sat, 28 Nov 2026 | 05:59:09 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।

I

Indian Business News

1 year ago 463 views
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष 2025-26 अंतर्गत बालिकाओं के लिए सुरक्षित और सक्षम वातावरण तैयार करने बालिका सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजित वसंत के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेनु प्रकाश द्वारा बताया गया की रजत जयंती वर्ष अंतर्गत विभाग में संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाना है। इस हेतु आंगनबाड़ी स्तर पर खेल-खेल में पोषण, कुपोषण से निजात हेतु समुदाय आधारित कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन पंजीयन अभियान, वजन त्यौहार में समुदाय की भूमिका, जागृति शिविर आयोजन, बाल विवाह मुक्त छ.ग. अभियान, पाक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), पोषण भी पढ़ाई भी अभियान, महतारी वंदन योजनान्तर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, किशोरी सशक्तिकरण, साईबर सुरक्षा, स्वास्थ्य शिविर, स्कूलों में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, जेन्डर एवं लैंगिक समानता, गैर संस्थागत देखरेख अंतर्गत स्पॉन्सरशीप, फॉस्टर केयर, दत्तक ग्रहण विनियम का प्रचार-प्रसार किया जाना है। राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा 10 मार्च 2024 को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारम्भ किया गया है, वर्ष 2025-26 में 40 प्रतिशत ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त किया जाना है। 21 मार्च 2029 को पूर्णतः बाल विवाह मुक्त किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एन.एफ.एच.एस.-5 आकड़ों के अनुसार बालिकाओं के प्रति हिंसा व शोषण की घटनायें चिन्ता का विषय बनी हुई है, बालिकाओं की सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा तथा उनके लिए एक सुरक्षित एवं समर्थ वातावरण सुनिश्चित करना आज अत्यन्त आवश्यक है। बालकों के सर्वोत्तम सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान की आवश्यकता है, इस हेतु बालिका सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्कूल, आश्रम, पोटाकेबिन, महाविद्यालय, आंगनबाड़ी स्तर, ग्राम पंचायत स्तर पर बालिका सुरक्षा के मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह निषेध, यौन हिंसा की रोकथाम आदि विषयों पर सामुदियक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान स्कूल स्तर पर बच्चों एवं महिलाओं के अधिकारों का प्रचार-प्रसार, कानूनी अधिकारों, 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलॉईन, 112 आपात सेवा की जानकारी दिया जा रहा है। उक्त प्रचार-प्रसार का कार्य सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर किया जा रहा है। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइर्ल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, एकीकृत बाल विकास परियोजना अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सेक्टर पर्यवेक्षकों द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2791
पेज 1 / 466