Thu, 26 Nov 2026 | 11:55:00 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। 27 नवंबर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होंगी विशेष ग्राम सभाएँ, बाल विवाह के विरोध में ली जाएगी शपथ। ASMITA रग्बी स्टेट लीग में कोरबा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, सीनियर टीम ने जीता गोल्ड तो जूनियर टीम ने हासिल किया सिल्वर प्राकृतिक वादियों के बीच परिवारों और बच्चों ने लिया वनभोज का आनंद, दिनभर रही चहल-पहल चंदनगर-जटराज के विस्थापितों की मांगें जायज, सम्मानजनक पुनर्वास के साथ पात्रों को नौकरी दे एसईसीएल – राजेश यादव रिसाली में 101 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

कोरबा : कटघोरा स्वास्थ्य विभाग की पोल खुली: एक तरफ भ्रष्टाचार, दूसरी तरफ अतिक्रमण।

I

Indian Business News

3 months ago 11,161 views
कोरबा : कटघोरा स्वास्थ्य विभाग की पोल खुली: एक तरफ भ्रष्टाचार, दूसरी तरफ अतिक्रमण।
कोरबा (आई.बी.एन -24) कटघोरा में स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक तरफ BMO कार्यालय के निर्माण में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ अस्पताल परिसर की कीमती शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर कॉम्प्लेक्स खड़ा किया जा रहा है। कटघोरा निवासी अभिषेक कौशिक ने दोनों मामलों की शिकायत कर प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। पहला मामला: BMO कार्यालय निर्माण में गोलमाल। शिकायत में कहा गया है कि BMO कार्यालय कटघोरा के निर्माण में सामग्री की घटिया गुणवत्ता, एस्टीमेट में गड़बड़ी, निविदा प्रक्रिया और भुगतान में अनियमितता बरती गई है। अभिषेक कौशिक ने मांग की कि स्थापत्य-तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश, MB बुक और भुगतान की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो। दूसरा मामला: खसरा 235 पर भूमाफियाओं का कब्जा। दूसरी शिकायत में आरोप है कि खसरा नं. 235 की आरक्षित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकानें और कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। ये जमीन पहले स्कूल के मैदान और नवानगांव जाने वाले मुख्य मार्ग के लिए थी। अवैध निर्माण से नवानगांव का रास्ता बंद हो गया है और कटघोरा चौक में रोज जाम लग रहा है। SDM से मांग की गई है कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए। कलेक्टर, उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को भेजी शिकायत। दोनों शिकायतों की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल को भेजी गई है। अभिषेक कौशिक ने कहा "सरकारी पैसा भी लुट रहा है और सरकारी जमीन भी निगली जा रही है। समय रहते जांच नहीं हुई तो जनता सड़क पर उतरेगी।" फिलहाल स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2787
पेज 1 / 465