Sun, 22 Nov 2026 | 05:52:08 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कोरबा : अवैध वसूलीबाज प्रधान आरक्षक सहित थाना प्रभारी बचने के जुगत में भिड़े।

I

Indian Business News

1 year ago 919 views
कोरबा : अवैध वसूलीबाज प्रधान आरक्षक सहित थाना प्रभारी बचने के जुगत में भिड़े।
कोरबा (आई.बी.एन -24) वाहन  चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रही थी पुलिस, इसी धर-पकड़ में प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने एक जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को पैसों की अवैध वसूली के लिए घंटो थाने में बैठा दिया। फोन पे पर आनलाइन पैसा किसी अन्य के फोन पे पर ट्रांसफर करवा लिए फिर उस पैसा हो अपने खाते में लिए, पैसा मिलने के बाद ही उसे थाने से छोड़ा गया। मामले की शिकायत के बाद एसपी ने अवैध वसूली के साक्ष्य मिलने पर टीआई और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल की करतूत जनताओ से अवैध वसूली की कार्यावाही से अपने आपको बचाने के लिए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो और छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से मिलकर फरियाद लगाएंगे ताकि फिर से जनताओं को लूटने के लिए जल्दी इस करतूत की दबा सके प्लान यह भी बना रहे है कि शिकायत कर्ता से शिकायत वापस लेने की दबाव भी बनाया जा रहा और बयान में परिवर्तन करवाए जाने की पूर्ण आशंका है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जिले में अवैध कारोबार और शराब से संबंधित मामले में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिये है। लेकिन एसपी के इसी कड़े निर्देश को जिले के आउटर के थाना में वसूली का माध्यम बना बैठे है। कुछ ऐसा ही मामला बांगो थाना का सामने आया है। यहां पदस्थ थाना प्रभारी उषा सोंधिया पर वाहन चेकिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों से अवैध वसूली की गंभीर शिकायते मिल रही थी। इसी बीच थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने सचिन कुमार मिश्रा को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। पुलिस जांच के दौरान सचिन कुमार मिश्रा ने शराब का सेवन कर रखा था। नियमतः उस पर पुलिस को कानूनी कार्रवाई करनी थी। लेकिन थाना प्रभारी के निर्देश पर प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने उसे थाने में बिठा लिया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई करने और बाइक को न्यायायल से छुड़वाने का खौफ दिखाकर पैसों का डिमांड किया जाने लगा। सचिन कुमार के पास नगद पैसा नही होने पर उसने अपनी मजबूरी बतायी। लेकिन थाने में उसे घंटो बिठाकर रखा गया और काफी देर बाद आनलाईन 10 हजार 500 रूपये पेमेंट प्राप्त करने के बाद उसे थाने से जाने दिया गया प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल क्या जज हैं ..? जो छोड़ने के एवज में पैसा लिए छोड़ने या नहीं छोड़ने का फैसला जज का होता है। जज चाहे तो फ्री में छोड़ सकता है या 5 हजार में भी छोड़ सकता है वो जज के विवेक पर निर्भर करता है मौके पर स्वयं प्रधान आरक्षक जज बनकर ऑनलाइन पैसा ले लिए इस कारतूस से जिला के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने त्वरित संज्ञान में लेकर कार्यवाही के निर्देश दिया, इस अवैध वसूली की शिकायत सचिन कुमार ने पाली जनपद अध्यक्ष से करने के साथ ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया गया। जांच में बांगो थाना प्रभारी उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल के खिलाफ अवैध वसूली के साक्ष्य मिलने के बाद एसपी ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, लेकिन प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल इस मामले से निजात पाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो सहित अन्य भाजपा नेताओं से संपर्क कर शिकायत कर्ता के शिकायत वापस लेने पर जोर देने की पूर्ण आशंका है, यहां पर एक सवाल और उत्पन्न होता है कि अवैध वसूली करने वाले पुलिस के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज होगा या ऐसे ही इनको छोड़ दिया जाएगा फिलहाल अभी तत्कालीन में लाइन अटैच कर दी गई है मामले में जांच कार्यवाही जारी है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 1 / 460