Tue, 24 Nov 2026 | 07:59:18 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत। सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। 42 सखी वन स्टॉप सेंटर संचालित, महिलाओं की सहायता के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं हेल्पलाइन नंबर 181 और आपातकालीन नंबर 112 धान खरीदी केंद्र बक्साही में हुआ खरीदी का शुभारंभ, पहले दिन 19.20 क्विंटल धान की हुई खरीदी पड़निया में मितानिन दिवस पर मितानिन बहनों का सम्मान, अतिथियों ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत।

विकास खंड कोरबा में पीएम आवास सर्वे कार्य का शुभारंभ....मोर द्वार साय सरकार।

I

Indian Business News

1 year ago 1,413 views
विकास खंड कोरबा में पीएम आवास सर्वे कार्य का शुभारंभ....मोर द्वार साय सरकार।
कोरबा  (आई.बी.एन -24) कोरबा जनपद के अंतर्गत मोर द्वार साय सरकार अंतर्गत पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत चचिया में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया द्वारा आवास सर्वे किया गया एवं मोर द्वार साय सरकार अभियान अंतर्गत शत प्रतिशत पात्र आवास हितग्राहियों के सर्वे किए जाने की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंच,आवास हितग्राही, जनपद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत स्थाई प्रतीक्षा सूची एवम् आवास प्लस में छूटे पात्र ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित करने के लिए सर्वेक्षण का विशेष पखवाड़ा मोर दुआर साय सरकार महाअभियान 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कराया जा रहा है । शनिवार को प्रधानमंत्री सर्वेक्षण एप्लिकेशन आवास प्लस 2.0 के माध्यम से कोरबा जनपद पंचायत में 24 जनपद सदस्यों द्वारा अलग अलग पंचायतों में सर्वेक्षण का कार्य करवाया गया। जिसमें चचिया ग्राम पंचायत में हितग्राही श्री मोती/अजीतसिंह और प्रमीला बाई/श्याम सुंदर का सर्वे का कार्य जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बीज मोती राठिया के द्वारा किया गया। साथ ही रैली के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया जिससे अधिकतम ग्रामीण इस सर्वे का लाभ उठा सकते। सर्वे कार्य प्रमुख रूप से ऐसे हितग्राही जिनका कच्चा मकान हो,कोई शासकीय सेवा में न हो ,2.5 एकड़ से ज्यादा सिंचित भूमि न हो, किसी प्रकार आयकर दाता न हो पात्र होगा। इस अवसर पर सरपंच श्री श्याम बरन राठिया, उपसरपंच विजय कुमार पटेल, एडीओ आशुतोष मिश्रा ब्लॉक कॉर्डिनेटर देवानंद श्रीवाश, रोजगार सहायक तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे। इसी तरह गढ़उपरोडा में जनपद सदस्य व उपाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विश्वनाथ कंवर के द्वारा पीएम आवास के सर्वे कार्य का शुभारंभ किया गया। उन्होंने हितग्राही जयमंगल सिंह तथा चंदन सिंह सर्वे किया। साथ ही मोर दुआर साय सरकार का नारा लगाते हुए रैली निकाली गई।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2775
पेज 443 / 463