Fri, 20 Nov 2026 | 05:04:05 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान

धूल, कीचड़ और गायब फाइलें: रतीजा में CBI जांच की मांग तेज, उषा विश्वकर्मा बोलीं- "कंपनी ने सब लूट लिया"

I

Indian Business News

4 months ago 18,123 views
धूल, कीचड़ और गायब फाइलें: रतीजा में CBI जांच की मांग तेज, उषा विश्वकर्मा बोलीं- "कंपनी ने सब लूट लिया"
  कोरबा | ibn-24 news : ग्राम पंचायत रतीजा में 2006 से चला आ रहा भू-अभिलेख गायब का मामला अब तूल पकड़ चुका है। भू-विस्थापित कोयला कर्मचारी एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष उषा विश्वकर्मा ने मोर्चा खोलते हुए पूरे प्रकरण की CBI जांच कराने की मांग की है। गायब हो गए किसानों के कागज। उषा विश्वकर्मा ने बताया कि रतीजा-रमताराई गांव में स्पेक्ट्रम कोल एंड पावर लिमिटेड प्लांट स्थापित होने के बाद से यहां के गरीब किसानों का भू-नक्शा, खसरा, मिसल, बंदोबस्त और रकबा का कोई रिकॉर्ड पंचायत में उपलब्ध नहीं है। "भू-अधिग्रहण के नाम पर किसानों की जमीन चली गई, लेकिन मुआवजा और रोजगार के नाम पर सिर्फ ठेंगा मिला। आज खाताधारक किसान अपना हक साबित करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इससे कई परिवार मानसिक तनाव में हैं" - उषा विश्वकर्मा ने कहा। सड़क, पानी, शिक्षा सब फेल। उन्होंने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा "रतीजा रोड से रोजाना सैकड़ों कंपनी वाहन गुजरते हैं। इसी रास्ते से गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं। पूरी सड़क गड्ढे और कीचड़ से भरी है। प्लांट से निकलने वाली धूल से रमताराई के घर-घर में परत जम गई है। लीलागर नदी को भी कंपनी ने अपना बपौती बना लिया है।" प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया "CSR के नाम पर करोड़ों का फंड आता है, वो कहां गया? क्या उसे भी खा गए?" बिना NOC और वादाखिलाफी। उषा विश्वकर्मा ने कहा कि नियम के अनुसार किसी भी उद्योग को 25 किलोमीटर के दायरे में रोजगार, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य देना अनिवार्य है। "लेकिन यहां सब उल्टा है। बिना NOC के भी प्लांट चल रहा है। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिली। चंद चापलूसों की मंडली बनाकर पूरे गांव को गुमराह किया जा रहा है। कंपनी का काम बनता, जनता जाए भाड़ में - यही नीति चल रही है" - उन्होंने आरोप लगाया। CBI जांच और कार्रवाई की मांग। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि रतीजा पंचायत के गायब रिकॉर्ड, भू-अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी और CSR फंड के दुरुपयोग की उच्च स्तरीय CBI जांच कराई जाए। साथ ही दोषी कंपनी अधिकारियों और दलालों पर कड़ी कार्रवाई हो। उषा विश्वकर्मा ने चेतावनी दी "अगर जल्द जांच नहीं हुई तो एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करेगी। अब रतीजा और रमताराई के किसान चुप नहीं बैठेंगे।"

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2750
पेज 391 / 459