Sat, 28 Nov 2026 | 07:47:27 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को आज कार्यालय में उपस्थिति देने हेतु किया गया निर्देशित।

I

Indian Business News

1 year ago 3,583 views
कोरबा  (आई.बी.एन -24) /छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी विभिन्न मांगो की पूर्ति के संबंध में 18.अगस्त 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल/आंदोलन पर है। एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ द्वारा प्रस्तुत मांगो के संबंध में 13 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्यकारिणी समिति द्वारा सहानूभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक रूप से समाधान किया गया है। जिसके अंतर्गत एनएचएम अधिकारी/कर्मचारियों को दुर्घटना अवकाश में प्रावधानित तीस दिन के अवैतनिक अवकाश को सवैतनिक अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। इसी प्रकार वार्षिक कार्य मुल्यांकन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिकूल टिप्पणी की स्थिति में कार्य सुधार नोटिस/सेवा समाप्ति के पूर्व पर्याप्त अवसर दिए जाने का निर्णय, माह जुलाई 2023 की स्थिति में संविदा कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन वृद्धि प्रदान करने संबंधी राज्य कार्यकारिणी समिति द्वारा सैद्धांतिक सहमति व वित विभाग छत्तीसगढ़ शासन से सहमति प्राप्ति उपरांत वेतनवृद्धि प्रदान करने की कार्यवाही भी प्रचलन में है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत समस्त संविदा मानव संसाधन को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दिये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्णय, ग्रेड पे, अनुकम्पा नियुक्ति आदि जैसे मानव संसाधन से जुड़े अन्य विषयों के संबंध में 07 सदस्यीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है जो विभिन्न राज्यो के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न विभागों में इस संबंध में प्रचलित प्रावधानों, पूर्व गठित समिति के प्रस्तावों, राज्य में पूर्व से प्रचलित नियमों इत्यादि का अध्ययन कर निश्चित समयसीमा में (गठन के तीन माह) के भीतर अपना प्रतिवेदन शासन को प्रस्तुत करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मानव संसाधन नीति 2018 की कंडिका-42 के अंतर्गत स्थानांतरण नीति पहले से प्रावधानित है। जिसमें एनएचएम कर्मियों की मांग अनुसार वांछित बदलाव के संबंध में समिति सुझाव देगी। उपरोक्तानुसार कर्मचारियों के हित में अनेक निर्णय लिये जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित है, यह न केवल एक लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों के प्रति अवहेलना है, बल्कि आमजन के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को देखते हुए मानवीय आधार पर अस्वीकार्य है। उपरोक्त संबंध में पूर्व में इस कार्यालय द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2025 द्वारा नोटिस जारी कर कार्य पर उपस्थित होने हेतु सूचित किया गया था। सीएमएचओ ने एनएचएम के सभी अधिकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संपादित करने हेतु 16 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में अपनी उपस्थिति देने हेतु पुनः निर्देशित किया है। उपस्थिती नहीं देने वाले अधिकारी/कर्मचारी को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मानव संसाधन नीति 2018 के खण्ड 34.2 के अनुसार एक माह का नोटिस देते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी तथा इससे होने वाली रिक्तियों पर नियमानुसार नियुक्ति कि प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। सीएमएचओ ने एनएचएम के अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की है कि वे दिनांक 16 सितम्बर 2025 को कार्यालयीन समय में अपने कार्य पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करें।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें