Sat, 14 Nov 2026 | 06:32:39 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

करतला जनपद पंचायत में आदेश की अनदेखी का मामला, 21 सितंबर को जारी हुआ था आदेश; तीन दिवस में कार्रवाई के थे निर्देश। : कोरबा : जिला पंचायत के हटाने के आदेश के बावजूद आज तक पद पर बने हैं रोजगार सहायक!

I

Indian Business News

1 month ago 14,667 views
कोरबा : जिला पंचायत के हटाने के आदेश के बावजूद आज तक पद पर बने हैं रोजगार सहायक!
  करतला/कोरबा (आई.बी.एन -24) जिला पंचायत कोरबा द्वारा ग्राम पंचायत कथरीमाल के रोजगार सहायक श्री धनाऊ दिवाकर को प्रभारी ग्राम पंचायत गुमिया के पद से पृथक करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक उन्हें पद से नहीं हटाए जाने का मामला सामने आया है। जिला पंचायत के आदेश में तीन दिवस के भीतर कार्रवाई कर कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेश जारी होने के बाद भी आज तक कार्रवाई नहीं होने से आदेश के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 21 सितंबर को जारी हुआ था आदेश जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी पत्र क्रमांक /I/379743/2026/जि.पं./शिका. में जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। आदेश में कहा गया था कि जनपद पंचायत करतला से प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार श्री धनाऊ दिवाकर, रोजगार सहायक, प्रभारी ग्राम पंचायत गुमिया को नियमानुसार पद से पृथक कर जिला पंचायत कार्यालय को 03 दिवस के भीतर अवगत कराना सुनिश्चित करें। गंभीर वित्तीय अनियमितता का उल्लेख। जिला पंचायत के आदेश में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत गुमिया से प्राप्त शिकायतों का उल्लेख किया गया है। आदेश के अनुसार शिकायत क्रमांक CC26070120587 दिनांक 27 जुलाई 2026, CC260700127901 दिनांक 31 जुलाई 2026 एवं CC260800148187 दिनांक 13 अगस्त 2026 के संबंध में मामला सामने आया था। आदेश में उल्लेख है कि रोजगार सहायक द्वारा शासकीय योजनाओं में किसी हितग्राही की मजदूरी राशि अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों में अंतरित किया जाना अत्यंत गंभीर वित्तीय कदाचार एवं नियमों के सर्वथा विपरीत है। साथ ही प्रस्तुत जवाब को भी संतोषप्रद नहीं बताया गया है। तीन दिन में कार्रवाई का निर्देश, फिर भी कार्रवाई कहां? सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिला पंचायत कोरबा ने कार्रवाई के लिए सिर्फ तीन दिवस की समय-सीमा निर्धारित की थी। आदेश में कार्रवाई पूर्ण कर जिला पंचायत कार्यालय को इसकी जानकारी देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। लेकिन आज 07 अक्टूबर 2026 तक भी यदि श्री धनाऊ दिवाकर को प्रभारी ग्राम पंचायत गुमिया के पद से पृथक नहीं किया गया है, तो जिला पंचायत के आदेश के पालन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े होना स्वाभाविक है। किसके संरक्षण में आदेश की अनदेखी...? मामला अब केवल रोजगार सहायक को पद से हटाने तक सीमित नहीं रह गया है। सवाल यह है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा लिखित आदेश जारी किए जाने के बावजूद संबंधित स्तर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि आदेश का पालन नहीं हुआ है, तो यह भी जांच का विषय है कि आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी और निर्धारित समय-सीमा बीतने के बाद भी कार्रवाई क्यों लंबित रखी गई। कलेक्टर को भी भेजी गई थी आदेश की प्रतिलिपि जिला पंचायत के आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, जिला कोरबा को भी सूचनार्थ भेजी गई है। ऐसे में अब जिला प्रशासन की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यदि आदेश के बावजूद संबंधित कर्मचारी अभी भी उसी पद पर कार्यरत हैं, तो प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि जिला पंचायत के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। अब उठ रहे ये बड़े सवाल...? तीन दिवस में कार्रवाई के आदेश के बावजूद आज तक पद से क्यों नहीं हटाया गया? जिला पंचायत के आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी? क्या आदेश के अनुपालन की रिपोर्ट जिला पंचायत को भेजी गई है? यदि रिपोर्ट भेजी गई है तो उसमें क्या कार्रवाई दर्शाई गई है? यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो जिम्मेदार अधिकारी पर क्या कार्रवाई होगी? आई.बी.एन.-24 की पड़ताल का सीधा सवाल: “जब जिला पंचायत ने तीन दिन में हटाने का आदेश दिया, तो 07 अक्टूबर तक भी रोजगार सहायक पद पर कैसे बने हुए हैं?” अब इस पूरे मामले में जनपद पंचायत करतला एवं जिला प्रशासन की जवाबदेही सबसे अहम हो गई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2742
पेज 3 / 457