Sun, 22 Nov 2026 | 06:41:45 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी

दीपका : ASI के पुत्र की दो आरक्षकों ने सरेआम डंडा, लात-घूसों से की जमकर पिटाई…

I

Indian Business News

3 years ago 2,030 views
दीपका : ASI के पुत्र की दो आरक्षकों ने सरेआम डंडा, लात-घूसों से की जमकर पिटाई…
दीपका (आई.बी.एन -24) कोरबा जिला के थाना दीपका में पदस्थ उप निरीक्षक रविन्द्र नाथ यादव के पुत्र के साथ आरक्षक राकेश यादव एवं राम प्रसाद बर्मन द्वारा हाथ-मुक्का एवं डंडा से मारपीट कर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित प्रशांत कुमार यादव पिता रविन्द्रनाथ यादव निवासी – एम.क्यू. 229 पुलिस लाईन दीपका ने बताया कि 01/09/2023 की रात्रि 11:50 बजे उसके ट्रक वाहन क्र. सी. जी. 10 आर. 1901 का चालक सब्बीर अंसारी द्वारा मोबाईल पर जानकारी दिया कि “उक्त वाहन गोपीचंद पेट्रोल पंप दीपका के पास ही नो एन्ट्री में चला गया है इसलिये 2 पुलिसकर्मी गाड़ी रोक लिये हैं। पुलिसकर्मी वाहन मालिक को बुलाने बोल रहे हैं इसलिये आप आ जाईये। तब प्रशांत तत्काल वहां पहुचा जहां आरक्षक राकेश यादव एवं आरक्षक रामप्रसाद बर्मन द्वारा ड्राइवर तथा भाई प्रफुल्ल यादव से बहस कर रहे थे तब प्रशांत द्वारा अपना परिचय देते हुये बताया गया कि उक्त वाहन का मालिक है और मेरा वाहन नो एन्ट्री में गलती से चला गया है इसके लिये जो भी चालान पटाना पडेगा उसके लिये मैं तैयार हूँ। इतना सुनकर वे दोनो आरक्षक पैसे की गर्मी दिखाता है कहते हुये गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगे। उसके बाद वे अपने वाहन हीरो एच.एफ. डिलक्स मोटर सायकल मे रखे डंडा को निकालकर लगातार डंडा से मारने लगे और जब तक डंडा नही टूटा तब तक मारते रहे। उसके बाद जमीन पर पटक दिये। इसी दौरान प्रशांत के पिता रविन्द्र नाथ यादव (एएसआई) भी वहां पहुंच गये तथा बीच बचाव किया। उन दोनों के द्वारा मारपीट करने से प्रशांत के सिर, गर्दन, पीठ में बहुत चोट आया है। घटना के थोड़ी देर बाद ही प्रशांत अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग से थाना दीपका आकर उक्त घटना की जानकारी लिखित में वहां उपस्थित प्रधान आरक्षक रमेश राज को देते हुये उन दोनो पुलिसकर्मी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने तथ मुलाहिजा कराने हेतु निवेदन किया किन्तु प्रधान आरक्षक रमेश राज के द्वारा आवेदन लेने तथा मुलाहिजा कराने से इंकार कर दिया गया जिसके बाद घर लौट आया। 02/09/2023 को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कटघोरा के डॉक्टर नोमिता सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपने चोटो का मुलाहिजा एवं ईलाज कराया। पीड़ित प्रशांत कुमार ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए आग्रह किया है कि थाना दीपका में पदस्थ आरक्षक राकेश यादव एव राम प्रसाद बर्मन के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उचित कार्यवाही की मांग किया गयाl

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2732
पेज 214 / 456