Mon, 30 Nov 2026 | 12:55:04 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM-CM का पुतला दहन, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप।

I

Indian Business News

4 months ago 11,223 views
कोरबा में कांग्रेस का हल्ला बोल: रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में PM-CM का पुतला दहन, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप।
संवाददाता : थीरमन दास महंत। कोरबा (आई.बी.एन -24) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस शहर एवं ग्रामीण ने जोरदार प्रदर्शन किया। टीपी नगर चौक में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा। शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार नफरत और द्वेष की राजनीति कर रही है। महंगाई और ठप्प विकास से ध्यान भटकाने के लिए ED, CBI जैसी जांच एजेंसियों का सहारा लिया जा रहा है। भाजपा कांग्रेस नेताओं और पार्टी की छवि धूमिल करने का असफल प्रयास कर रही है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। विपक्ष की आवाज दबाना लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की नफरत में डूबी कार्रवाई देश के सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा है। इसका एकमात्र विकल्प संविधान में निहित संदेश है। पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि केंद्र-राज्य सरकार खौफ और नफरत पैदा कर रही है। अब हमें जागकर एकजुट होना होगा और संविधान की रक्षा करते हुए मोहब्बत का चयन करना होगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल प्रदर्शन में पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष गजानंद साहू, अजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण कुर्रे, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पालूराम साहू, गोरेलाल यादव, संतोष देवांगन, वरिष्ठ नेता लक्ष्मीनारायण देवांगन, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा बृजभूषण प्रसाद, कौशल श्रीवास, प्रकाश दास महंत, हरवेन्द्र सिंह, रवि टोप्पो, ममता अग्रवाल, शशी अग्रवाल, लक्ष्मी महंत, संगीता यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2810
पेज 1 / 469