Sat, 28 Nov 2026 | 07:42:05 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह।

विश्व स्तनपान दिवस पर कटघोरा में जागरूकता कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर लिया संकल्प।

I

Indian Business News

3 months ago 3,730 views
विश्व स्तनपान दिवस पर कटघोरा में जागरूकता कार्यक्रम, मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर लिया संकल्प।
कोरबा, 16 अगस्त 2026। विकासखंड कटघोरा के ग्राम पंचायत पाली में विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के लिए माँ के दूध के महत्व तथा जन्म के बाद पहले 6 माह तक केवल स्तनपान कराने के प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रुक्मणी यादव ने विषय की भूमिका रखते हुए की। उन्होंने द्वापर युग का उदाहरण देते हुए कहा कि यशोदा माँ ने भगवान श्रीकृष्ण को जन्म नहीं दिया था, लेकिन उनके प्रति उनका अथाह प्रेम और भावनात्मक जुड़ाव था। इसी भावनात्मक जुड़ाव के कारण यशोदा माँ ने श्रीकृष्ण को अपना दूध पिलाया। उन्होंने कहा कि माँ और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव मातृत्व और शिशु के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कुमार ने कहा कि माँ का दूध बच्चे के लिए पहला टीका है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और कुपोषण से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने हर माँ से अपील की कि बच्चे को जन्म के बाद पहले 6 माह तक केवल स्तनपान कराया जाए। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक श्री राजेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्तनपान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां देखने को मिलती हैं। पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित कर महिलाओं को स्तनपान एवं शिशु पोषण की सही जानकारी उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि नवजात शिशु स्वस्थ और कुपोषण मुक्त रहें। सुश्री वंदना गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई माताओं को स्तनपान के सही तरीके तथा मातृ एवं शिशु पोषण के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 माह के बाद बच्चे को स्तनपान के साथ उम्र के अनुसार पूरक आहार देना चाहिए तथा स्तनपान को 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक जारी रखा जा सकता है। श्रीमती रमशिला कंवर, सरपंच ने महिलाओं से अपील की कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों से आवश्यक सलाह लेकर अपने बच्चों को समय पर स्तनपान कराएं और किसी भी प्रकार की भ्रांति में न रहें। कार्यक्रम में उपसरपंच बलराम यादव, संतरी आरएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला बाई यादव, करण कुंवर एवं पंच आजत राम ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में 6 माह तक केवल स्तनपान तथा 6 माह के बाद 2 वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान के साथ उचित पूरक आहार को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में लीला पिल्ले ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित श्री विनोद कुमार – जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती रमशिला कंवर – सरपंच, श्री बलराम यादव – उपसरपंच, श्री आजत राम यादव – पंच, श्रीमती करण कुंवर एवं लीला बाई यादव – आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्री राजेश यादव – प्रदेश सह संयोजक, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़, सुश्री वंदना गुप्ता – जिला समन्वयक अधिकारी, मितानिन कार्यक्रम, श्रीमती लीला पिल्ले – एसपीएस, श्रीमती रुक्मणी यादव – ब्लॉक समन्वयक, कटघोरा, श्रीमती कमलेश लहरे – प्रेरक। गर्भवती महिलाएं जानकी, मधुमिता, सीमा। शिशुवती महिलाएं आरती पटेल, अनिता, पूजा, श्याम बाई। मितानिन सुशीला बाई, धनमती, उषा, सुनीता, सुख बाई, बुधवारा, चन्दकुमारी, जानकी, सोनकुंवर, चन्दाबाई, सहोदी महंत, सुशीला बाई, बबिता, मधुसोनी, धन बाई, तीज बाई, हेम बाई, प्रेमलता, लक्ष्मी।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2799
पेज 1 / 467