Mon, 16 Nov 2026 | 04:48:35 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र...

आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी, सुशासन तिहार के शिविर में मिला आइस बॉक्स और जाल, बढ़ेगा उत्पादन और आय।

I

Indian Business News

6 months ago 9,608 views
आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी,  सुशासन तिहार के शिविर में मिला आइस बॉक्स और जाल, बढ़ेगा उत्पादन और आय।
कोरबा 01 मई 2026/ सुशासन तिहार के शुभारंभ ने ग्राम छुरी निवासी आत्माराम केवट के जीवन में नई उम्मीदें जगा दी हैं। लंबे समय से मछली पालन से जुड़े आत्माराम को आज जनसमस्या निवारण शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल प्रदान किया गया। लगभग छह हजार रुपये मूल्य का आइस बॉक्स और दस हजार रुपये का जाल निःशुल्क मिलने पर आत्माराम की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आत्माराम केवट कटघोरा विकासखंड के ग्राम छुरी में निवास करते हैं और कई वर्षों से अपने समुदाय के अन्य सदस्यों के साथ कोसगाई दाई मछुआ समिति के माध्यम से मछली पालन करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के तालाब में रोहू, कतला और मृगल प्रजाति की मछलियों का पालन किया जाता है, जिससे प्रति वर्ष लगभग आठ से दस टन तक मछली उत्पादन होता है। मछली बेचने से सभी सदस्यों को निश्चित आय प्राप्त होती है, लेकिन मछली पालन से जुड़ी कई आवश्यक सामग्रियों की खरीद के लिए अक्सर धन की कमी महसूस होती थी। इसी बीच सुशासन तिहार के दौरान आयोजित शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा आत्माराम का नाम चयनित किया गया। शिविर में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के हाथों उन्हें आइस बॉक्स और जाल प्रदान किया गया। सामग्री प्राप्त करने के बाद आत्माराम ने कहा कि मछली पकड़ने और उसे सुरक्षित रखने में उन्हें अब काफी आसानी होगी। पहले मछली को ताजा अवस्था में बाजार तक पहुंचाना कठिन हो जाता था, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ता था। अब आइस बॉक्स मिलने से पकड़ी गई मछलियों को संरक्षित रखना आसान होगा और बिक्री के समय गुणवत्ता भी बनी रहेगी। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और खर्चों में भी बचत होगी। आत्माराम ने भावुक होकर कहा कि सुशासन तिहार जैसे कार्यक्रम वास्तव में ग्रामीण हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। पहले जहां छोटे-छोटे साधन जुटाने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब शिविरों के माध्यम से समस्याओं का समाधान और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध हो रही है। मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम चोरी की ही वर्षा पति खेराज को भी आइस बॉक्स और मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। वर्षा ने भी इस सुविधा को अपने मछली पालन कार्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2743
पेज 16 / 458