Sat, 28 Nov 2026 | 07:21:17 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह।

डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थियों को आवागमन में होगी आसानी, सुतर्रा के तिलवारीपारा में होगा वृहद पुल निर्माण का कार्य।

I

Indian Business News

2 years ago 1,459 views
डीएमएफ से 18 आदिवासी छात्रावासों में बनेंगे पहुंच मार्ग, विद्यार्थियों को आवागमन में होगी आसानी, सुतर्रा के तिलवारीपारा में होगा वृहद पुल निर्माण का कार्य।
कोरबा (आई.बी.एन -24) डीएमएफ मद से कलेक्टर ने दी 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में खनिज न्यास संस्थान मद से लगातार विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा 21 नए कार्यों के लिए डीएमएफ मद से 05 करोड़ 37 लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों में सुतर्रा के तिलवारीपारा में वृहद पुल निर्माण का कार्य, कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन और दूरस्थ ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल में अहाता निर्माण सहित 18 आदिवासी छात्रावास भी शामिल हैं। जहां छात्रावास तक पहुंचने सीसीरोड निर्माण हेतु 01 करोड़ 27 लाख 75 हजार राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। छात्रावासों तक पक्का मार्ग नहीं होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सी.सी. रोड बनने से छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में आसानी होगी। कलेक्टर द्वारा जिले के आदिवासी कन्या आश्रम कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास भैंसमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास कोरबा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कुदमुरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000.00, आदवासी बालक आश्रम बिरतराई में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास फततेगंज में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 4,44,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जर्वे में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिरदा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 6,21,000, पो.मै. आदिवासी कन्या छात्रावास कटघोरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास जवाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम मुरली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, आदिवासी कन्या आश्रम रंजना में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास तिवरता में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000.00, आदिवासी बालक आश्रम चोढ़ा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 5,32,000, आदिवासी बालक आश्रम चैतमा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 7,98,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास पाली में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 5,32,000, आदिवासी कन्या आश्रम तिलकेजा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000, प्री.मै. आदिवासी बालक छात्रावास बिझंरा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि 9,76,000 शामिल हैं। इसी तरह कलेक्टर द्वारा सुतर्रा से तिलवारीपारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग के आरडी 2300 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य के लिए 01 करोड़ 96 लाख 37 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना क्रियान्वयन कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। ग्राम पंचायत सिरमिना हाईस्कूल मैदान में आहाता निर्माण कार्य के लिए 13 लाख 75 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड करतला अंतर्गत कनकी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन निर्माण कार्य हेतु 02 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इस कार्य के लिए ईई आरईएस पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग कोरबा को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2802
पेज 53 / 467