Sat, 21 Nov 2026 | 07:40:28 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन।

सियान गुड़ी में सांसद के हाथों 500 पंजीकृत बुजुर्गों का आत्मीय सम्मान |

I

Indian Business News

3 months ago 6,285 views
सियान गुड़ी में सांसद के हाथों 500 पंजीकृत बुजुर्गों का आत्मीय सम्मान |
संवाददाता-मंगलम महंत । हरदीबाजार(आई.बी.एन-24न्युज़) कोरबा। जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग एवं एसईसीएल (भारत सरकार उपक्रम) के सहयोग से सियान गुड़ी, एमआईजी-48, आर.पी. नगर, निहारिका टॉकीज, कोरबा में 23 से 25 जुलाई तक तीन दिवसीय 500 पंजीकृत बुजुर्गों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 150 बुजुर्गों का साल, श्रीफल एवं मिठाइयाँ भेंट कर सम्मान किया गया। 24 जुलाई को आयोजित विशेष समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद एवं कोयला सलाहकार समिति, भारत की सदस्य ज्योत्स्ना चरणदास महंत रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि (रेलवे जोन) एवं संयुक्त महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ हरीश परसाई, एचएएमएस के संभागीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि (एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर) एवं अध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन पोषक दास महंत, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष मनोज सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मुकेश राठौर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट मेडिकल कॉलेज कोरबा डॉ. रवि कुमार जाटवर तथा रतनदीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अजातशत्रु एवं बांगो बांध के स्वप्नद्रष्टा स्वर्गीय बिसाहूदास महंत के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि जिन बुजुर्गों को अपने ही घरों में अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पाता, उनके लिए जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय है। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करते रहने का आह्वान किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि उसकी बुजुर्ग पीढ़ी के सम्मान और अनुभवों के संरक्षण में निहित होती है। ऐसे आयोजन न केवल वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान का एहसास कराते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी संस्कार, सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं। कार्यक्रम का आत्मीय वातावरण उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर एसईसीएल महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार साहू, हरीश परसाई, मनोज सिंह चौहान, मुकेश राठौर एवं केदारनाथ अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में जय शकुन्तला वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापक आस्था महंत, सूरजदास मानिकपुरी, पवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। अनुप जलोटा फेम भजन व गजल गायक केशव चंद्रा,दीपक कंवर के टीम ने चदरीया झीनी रे झीनी गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सांसद प्रतिनिधि (एसईसीएल) इंजी. पोषक महंत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सूरज मानिकपुरी ने किया ।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2756
पेज 102 / 460