Sun, 22 Nov 2026 | 03:00:56 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

कटघोरा : टी आई साहब बनकर डकैती करने वाले चार एसईसीएल कर्मी सहित 5 गिरफ्तार।

I

Indian Business News

2 years ago 1,441 views
कटघोरा : टी आई साहब बनकर डकैती करने वाले चार एसईसीएल कर्मी सहित 5 गिरफ्तार।
कोरबा (आई.बी.एन -24) ढेलवाडीह क्षेत्र में नकली टीआई और पुलिस वाला साहब बनकर डकैती करने वाले पांच लोगों को दबोचा गया जो वाहन चालकों से अवैध वसूली व लूटपाट कर रहे थे। सभी को जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हदिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी 44 वर्ष निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की थी कि ट्रक क्रमांक CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था। रात्रि लगभग 3::15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उड़ी वक्त एक बोलेरो वाहन क्रमांक CG12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के पास आये और गाड़ी में 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई व पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे। गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरजस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे। सभी 5 लोग गाड़ी के कागजात सही नही कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे। अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे। उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए और वो सभी एक-दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हदिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा पुलिस ने पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी व कर्मचारी हैं वही अन्य 1 और आरोपी शामिल होना पाया गया।
0 आरोपियों में ये हैं शामिल इस वारदात में पकड़े गए आरोपियों में मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 वर्ष निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा, अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 वर्ष निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान, विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा उम्र 28 वर्ष, निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान, दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा, हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 63 / 460