Sun, 22 Nov 2026 | 09:16:31 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग

बिजली तार चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।

I

Indian Business News

5 months ago 15,774 views
बिजली तार चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद।
कोरबा/कटघोरा (आई. बी. एन -24)। जिले में लगातार बढ़ रही बिजली तार चोरी की घटनाओं पर कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बांकीमोंगरा एवं साइबर पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया। जानकारी के अनुसार, 12-13 मई की दरमियानी रात सिंघाली लोकहित क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने करीब 3100 मीटर विद्युत तार चोरी कर लिया था तथा 13 बिजली खंभों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना से जवाली, सिंघाली और देवरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रार्थी रंजीत पेकरा, सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कटघोरा की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई त्वरित पतासाजी के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया विद्युत तार, लोहे के उपकरण, एक मोबाइल फोन एवं एक साइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार साहू उर्फ मोनू (राजीवनगर, कटघोरा), विजयपाल कंवर (अमरपुर सिंघाली), शेखर सिंह अगरिया एवं अनुप कुमार चौहान शामिल हैं। वहीं एक अन्य आरोपी मोहनलाल रोहिदास को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कोरबा भेजा गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने प्रशासन एवं बिजली विभाग से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। श्री यादव ने कहा कि “चोरी कर आखिर आरोपियों को क्या हासिल हुआ? आज वे जेल पहुंच गए, लेकिन उनके इस कृत्य से परिवार भी परेशान होगा। शासन को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, भीषण जेठ की गर्मी में आम जनता बिजली संकट से जूझती रही। इनके कारनामों के कारण प्रशासनिक अधिकारियों को भी जनता के आक्रोश और दंश का सामना करना पड़ा। अपराध का अंत हमेशा सजा और बदनामी में ही होता है।” कोरबा पुलिस ने कहा है कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस का संदेश है — “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।”

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2760
पेज 1 / 460