Fri, 20 Nov 2026 | 02:22:25 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।

I

Indian Business News

2 weeks ago 13,731 views
शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।
कोरबा (आई.बी.एन-24)। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 9 सितंबर 2026 को प्रदेश के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया था। आदेश क्रमांक ESTB/28202/2026-REVENUE-7-2 में साफ-साफ लिखा था कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस आदेश में कोरबा में पदस्थ तहसीलदार श्री भूपन सिंह मंडावी का तबादला प्रशासनिक आधार पर कोरबा से सरगुजा कर दिया गया था। वहीं उनकी जगह सरगुजा से श्री उमेश्वर सिंह बाग को कोरबा भेजा गया था। लेकिन आदेश जारी हुए करीब 2 महीने बीत चुके हैं, इसके बाद भी पाली में हालात जस के तस बताए जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला...? सूत्रों और स्थानीय लोगों का दावा है कि तबादला आदेश आने के बाद भी भूपन सिंह मंडावी ने पाली तहसीलदार की कुर्सी नहीं छोड़ी है। बताया जा रहा है कि वे आज भी पाली ब्लॉक में ही तहसीलदार के रूप में कामकाज देख रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शासन का आदेश आ गया है, तो फिर तबादला लागू क्यों नहीं हो रहा है? क्या तहसीलदार को किसी बड़े अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है, या फिर विभागीय लापरवाही के कारण आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है? आम जनता परेशान पाली तहसील में रोजाना जमीन, नामांतरण, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और राजस्व से जुड़े सैकड़ों कामों के लिए ग्रामीण आते हैं। लोगों का कहना है कि अगर अधिकारी का तबादला हो गया है, तो उन्हें नई जगह ज्वाइन करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होने से लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि आखिर पाली का असली तहसीलदार कौन है? अब आगे क्या...? अब सबकी नजर जिला प्रशासन कोरबा पर टिकी हुई है। क्या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और तबादला आदेश को जमीन पर लागू कराएगा? या फिर यह आदेश भी फाइलों में दबकर रह जाएगा? पाली की जनता अब यही पूछ रही है - जब ट्रांसफर हो गया, तो साहब गए क्यों नहीं?

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें