Fri, 20 Nov 2026 | 10:48:48 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा।

चैतमा परिक्षेत्र का मामला, मैदानी अमला कहां था? उच्च अधिकारियों से स्थल निरीक्षण की मांग। :  वन मंडल कटघोरा के वन परिक्षेत्र  चैतमा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, तेलसरा के बरसघट्टी जंगल में सैकड़ों पौधे कटे।

I

Indian Business News

2 months ago 10,484 views
 वन मंडल कटघोरा के वन परिक्षेत्र  चैतमा में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, तेलसरा के बरसघट्टी जंगल में सैकड़ों पौधे कटे।
कटघोरा/कोरबा (आई. बी. एन -24) कटघोरा वन मंडल के चैतमा वन परिक्षेत्र अंतर्गत तेलसरा सर्किल के बरसघट्टी जंगल में सैकड़ों पौधों के कटे होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद वन विभाग की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसघट्टी वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में पौधे जड़ से काटे गए हैं। मौके पर कटे हुए तने और गिरी हुई हरी शाखाएं बिखरी पड़ी हैं। बताया जा रहा है कि यह कटाई पिछले कुछ दिनों के भीतर की गई है, लेकिन वन विभाग के मैदानी अमले को इसकी जानकारी समय पर नहीं मिल सकी। निगरानी पर उठे 5 बड़े सवाल..? इस घटना के बाद विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं - 1. क्या तेलसरा सर्किल में वन अमले द्वारा नियमित गश्त की जा रही थी? 2. सैकड़ों पौधे कटने के बाद भी इसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंची? 3. मौके पर वास्तव में कितने पौधों की कटाई हुई है? 4. क्या यह कटाई किसी वैध अनुमति के तहत हुई या अवैध कटाई है? 5. यदि अवैध कटाई है तो अब तक दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई? वन संपदा की सुरक्षा को खतरा वन विभाग के जानकारों का कहना है कि वन क्षेत्र पर्यावरण संतुलन और ग्रामीण जीवन का आधार है। इस तरह बड़े पैमाने पर पौधों की कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी जंगल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। जांच और कार्रवाई का इंतजार मामले की वास्तविकता जानने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल स्थल निरीक्षण और कटे पौधों की संख्या का सत्यापन किया जाना जरूरी है। यदि जांच में अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। फिलहाल वन विभाग के उच्चाधिकारियों से इस पूरे मामले में त्वरित जांच और नियमानुसार कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2754
पेज 185 / 459