Fri, 20 Nov 2026 | 07:13:32 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित।

विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित राखियां बनाकर भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का दिया संदेश। : इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।

I

Indian Business News

2 months ago 14,129 views
इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व।
पाली। इंडियन पब्लिक स्कूल, पाली में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वनिर्मित एवं आकर्षक राखियां तैयार कीं। रंग-बिरंगे धागों, मोतियों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों से बनाई गई विद्यार्थियों की राखियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यार्थियों को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व से परिचित कराया गया। बच्चों ने राखी निर्माण के माध्यम से प्रेम, स्नेह, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम विद्यालय के डायरेक्टर श्री राकेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं की पहचान हैं तथा विद्यार्थियों को इनसे जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एडमिनिस्ट्रेटर श्री कुणाल महापात्र ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सहयोग की भावना विकसित करती हैं। वहीं प्रिंसिपल श्री संतोष देवनाथ ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई स्वनिर्मित राखियों की प्रशंसा की और कहा कि अपनी संस्कृति एवं परंपराओं को समझते हुए त्योहार मनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। स्वनिर्मित राखियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि रिश्तों, संस्कारों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का सुंदर अवसर भी हैं।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें