Sat, 21 Nov 2026 | 10:29:37 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

आशा ठाकुर ब्यूरो चीफ कोरबा । : आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक: कोरबा रेलवे स्टेशन में पुलिस का व्यापक जागरूकता एवं मॉक ड्रिल अभियान

I

Indian Business News

2 months ago 13,981 views
आपदा प्रबंधन से साइबर सुरक्षा तक: कोरबा रेलवे स्टेशन में पुलिस का व्यापक जागरूकता एवं मॉक ड्रिल अभियान
कोरबा पुलिस द्वारा आज कोरबा रेलवे स्टेशन में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में SDRF, मेडिकल टीम, RPF, GRP एवं कोरबा पुलिस बल की सहभागिता रही। 🚨 हादसे की स्थिति में रूट प्लान एवं रेस्क्यू व्यवस्था पर किया अभ्यास। मॉक ड्रिल के दौरान रेलवे स्टेशन अथवा ट्रेन में किसी प्रकार की दुर्घटना/आपदा होने की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य, यात्रियों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने तथा विभिन्न सुरक्षा एवं राहत एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर अभ्यास किया गया। इस दौरान आपात स्थिति में किस मार्ग से रेस्क्यू एवं राहत कार्य संचालित किए जाएंगे, किस टीम की क्या जिम्मेदारी होगी तथा किस प्रकार त्वरित निर्णय लेकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। आगजनी से बचाव और फायर सेफ्टी की दी जानकारी। मॉक ड्रिल के तहत रेलवे ट्रेन की पैंट्री अथवा स्टेशन परिसर में आग लगने की स्थिति में तत्काल किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। फायर सेफ्टी/होमगार्ड के कर्मचारियों द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, आग पर नियंत्रण के प्राथमिक उपाय एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई।इस दौरान रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आम नागरिकों को भी आगजनी की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित एवं सतर्क तरीके से बचाव कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया। 💻 साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों को किया जागरूक कार्यक्रम के दौरान कोरबा पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत यात्रियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।विशेष रूप से रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में उपलब्ध RailWire/RailNet फ्री Wi-Fi का उपयोग करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। यात्रियों को बताया गया कि सार्वजनिक Wi-Fi का उपयोग करते समय बैंकिंग, UPI, पासवर्ड एवं अन्य संवेदनशील जानकारी साझा करने से बचें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान वेबसाइट/ऐप पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज न करें।साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। 👮 अधिकारी रहे मौजूद। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैंकरा एवं RPF इंस्पेक्टर श्री सतीश कुमार, निरीक्षक साइबर थाना श्री ललित चंद्रा,सहित SDRF, GRP, RPF, मेडिकल टीम, होमगार्ड एवं कोरबा पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 🎯 मॉक ड्रिल का उद्देश्य। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी आकस्मिक घटना या आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी रेस्क्यू, बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की तैयारियों को मजबूत करना रहा।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2758
पेज 266 / 460