Wed, 18 Nov 2026 | 10:34:47 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

दीपका : बिंझवारपारा स्कूल में पार्षदों ने किया वृहद वृक्षारोपण, बच्चों को दिया "एक पेड़ - एक जीवन" का संदेश।

I

Indian Business News

3 months ago 9,376 views
दीपका : बिंझवारपारा स्कूल में पार्षदों ने किया वृहद वृक्षारोपण, बच्चों को दिया "एक पेड़ - एक जीवन" का संदेश।
दीपका (आई.बी.एन -24) पर्यावरण संरक्षण और हरित दीपका के संकल्प के साथ आज  प्राथमिक शाला बिंझवारपारा, संकुल दीपका में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद श्री कमलेश जायसवाल जी एवं  वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद श्री अविनाश यादव जी मुख्य रूप से शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में  फलदार, छायादार एवं औषधीय महत्व के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। बच्चों संग लगाए गए पौधे। वृक्षारोपण के दौरान स्कूल के प्रधान पाठक _श्री सूर्य भूषण प्रताप सिंह_ के नेतृत्व में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक _श्री पोखराज सिंह कंवर, श्रीमती सविता कुर्रे, श्रीमती सहारा बाई, श्रीमती तिलकेश बाई_ एवं स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह के साथ पौधे लगाए। पार्षदों ने बच्चों के साथ मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम, अमरूद और तुलसी जैसे पौधे रोपे। शिक्षकों ने बच्चों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी। "पेड़ लगाओ, भविष्य बचाओ" - कमलेश जायसवाल। इस अवसर पर वार्ड 1 पार्षद  श्री कमलेश जायसवाल ने बच्चों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका दीपका द्वारा भी शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अविनाश यादव ने दी पर्यावरण संरक्षण की शपथ। वार्ड 12 के पार्षद श्री अविनाश यादव ने कहा कि औषधीय पौधे लगाने से न सिर्फ पर्यावरण शुद्ध होगा बल्कि लोगों को घरेलू उपचार भी मिल सकेगा। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों को अपने दोस्त की तरह पालें और बड़े करें। प्रधान पाठक ने जताया आभार। स्कूल के प्रधान पाठक श्री सूर्य भूषण प्रताप सिंह ने दोनों पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर को आने वाले समय में "हरित शाला" के रूप में विकसित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने  पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया।  

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2747
पेज 1 / 458