Mon, 30 Nov 2026 | 05:17:24 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन बांकीमोंगरा आबकारी वृत्त की कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत दो प्रकरण कायम; महिला सहित दो आरोपियों पर शिकंजा। विकास के दावों के बीच बदहाल केवंट मोहल्ला! न सड़क सुधरी, न नाली बनी, आखिर कब जागेगा पंचायत प्रशासन? सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस प्रत्येक महिला को देगी 1-1 लाख रुपए सालाना : ज्योत्सना महंत।

I

Indian Business News

2 years ago 539 views
कांग्रेस प्रत्येक महिला को देगी 1-1 लाख रुपए सालाना : ज्योत्सना महंत।
0 कहा- महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा हम पूरा करेंगे 0 कटघोरा व पाली ब्लॉक के जनसंपर्क पर पहुंचीं सांसद कोरबा (आई.बी.एन -24) कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने कटघोरा व पाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं महिलाओं को होली की अपनी शुभकामनाएं भी दी। ग्राम बम्हनीपारा, गोपालपुर, चैतमा, साजाबहरी, पोड़ी आदि गांवों में सांसद ने ग्रामवासियों से भेंट-मुलाकात किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरने एवं उल्लास भरने का पवित्र पर्व है और यह हमें एकता का संदेश देती है। यदि हम एकता के साथ चुनाव लड़ें, तो हमें कोई नहीं हरा सकता। उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि राहुल गांधी ने घोषणा की है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हर महिलाओं को नारी न्याय गारंटी योजना के तहत एक-एक लाख रूपए दिया जाएगा, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देने की बात कही थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। यह भाजपा का चुनावी जुमला था और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अपना वादा भूल गई। सांसद ने कहा कि कोरबा जिला व संसदीय क्षेत्र में मेरे द्वारा विकास कार्यों को लेकर हमेशा से अपनी बात सदन में रखी जाती रही है, जिसके परिणामस्वरूप शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं में बेहतर परिणाम सामने आये हैं। आज कोरबा जिले में मेडिकल कॉलेज खुल गया है जहां हमारे जिले के बच्चे डॉक्टर की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। कांग्रेस ही हमेशा से सर्वांगीण विकास की बात करती आई है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का काम कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है। किसानों की उन्नति में भी कांग्रेस की योजनाओं का बहुत बड़ा योगदान है। सांसद ने उपस्थित जनता से अपील कर कहा कि चहुंमुखी विकास के लिये कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का दायित्व प्रत्येक सजग नागरिक का है और मुझे पूरा विश्वास है कि एक बार फिर अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पाली जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत लाल, मनोज चौहान, दादा ठाकुर, रवि कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं। उपस्थितजनों ने ज्योत्सना महंत को भारी मतों से जिताने का संकल्प भी लिया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2790
पेज 2 / 465