Sun, 29 Nov 2026 | 02:58:06 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस।

रायपुर : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद।

I

Indian Business News

9 months ago 7,442 views
रायपुर : अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद।
[caption id="attachment_12855" align="alignnone" width="300"] Oplus_16908288[/caption] रायपुर(आई.बी.एन -24) राजधानी के रायपुर स्थित पंडरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद की गई है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पंडरी इलाके के भिक्षुक केंद्र के पास एक युवक संदिग्ध हालत में पिस्टल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और खाली मैगजीन बरामद हुई। उत्तर जोन पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुरानी बस्ती निवासी नंदू शर्मा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि उसे पिस्टल कचरे के ढेर में मिली थी, जिसे वह अपने पास रखे हुए था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में हत्या व मारपीट जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद हथियार कहां से आया और इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश तो नहीं थी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है। पंडरी थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2726
पेज 381 / 455