मोरगा में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 29 अगस्त को।
I
Indian Business News
3 years ago
1,160 views
28 Aug 2023
कोरबा (आई.बी.एन - 24) जन चौपाल में अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए शहर तक आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम मोरगा में जनसमस्या निवारण शिविर के आयोजन का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में सभी विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत मोरगा में 29 अगस्त को शिविर का आयोजन किया गया है। यहाँ उनकी समस्याओं के सुनने के साथ ही शासन की योजनाओं के तहत पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।