Sat, 21 Nov 2026 | 04:06:22 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव।

अमृत महोत्सव पर हरियाली में वृद्धि तथा जल सरंक्षण एवं संचय करना है मुख्य लक्ष्य : कलेक्टर : वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत होगा पौधारोपण कार्यक्रम।

I

Indian Business News

3 years ago 1,300 views
वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाअभियान के अंतर्गत होगा पौधारोपण कार्यक्रम।
कोरबा (आईबीएन-24)  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीणा रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण महाअभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण एवं संचय के साथ भू-जल स्तर में वृद्धि करते हुए हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता लाई जा सके। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा सभी जिलों को वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण अभियान के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रसारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया कि वृक्षमाला नदीतट सरंक्षण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य बारह महीने नदी की धारा के प्रभाव को बनाए रखना ताकि भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके। जिसके परिणाम स्वरूप नदी के आसपास हरियाली में वृद्धि करते हुए वातावरण में बढ़ते तापमान को कम कर जीवन स्तर में बदलाव लाया जा सकेगा। जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर ने बताया कि वृक्षमाला महाअभियान कार्यक्रम इस वर्ष मार्च से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलेगा। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी. इन गतिविधियों में ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली, बैनर,पोस्टर, दीवार लेखन के साथ माइक्रोफोन द्वारा विभिन्न घोषणा करते हुए वृक्षारोपण अभियान के लिए ग्रामीणों प्रोत्साहित किया जाएगा. साथ ही वृक्षारोपण लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन मई महीने में किया जाना है। वृक्षमाला के तहत ग्राम पंचायतों के नदी तटों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा इसमें सभी ग्रामीणों की भागीदारी हो इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने की कार्य योजना बनाई गई है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2711
पेज 437 / 452