Wed, 18 Nov 2026 | 11:27:38 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! डोंगरतराई-बरतराई को जोड़ने वाले पुल के नीचे से रेत निकालने का आरोप, नींव कमजोर होने की आशंका; राजनीतिक रसूख और विभागीय निगरानी पर उठे सवाल, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? बांकीमोंगरा में नालियों की सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने CMO को लिखा पत्र। भारतीय स्टेट बैंक के बिलासपुर अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत स्थापित। कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौधाम और गोपाष्टमी महापर्व में होंगे शामिल, कोरबा में दीपावली मिलन समारोह में भी करेंगे शिरकत विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ,पहले दिन किसानों ने बेचा धान DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!

आशा ठाकुर ब्यूरो चीफ कोरबा। : विकासखंड स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन।

I

Indian Business News

3 years ago 991 views
विकासखंड स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन।
कोरबा (आई.बी.एन -24) शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2023 को होटल ब्लू डायमंड टीपी नगर कोरबा में शिक्षक सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट कोरबा के प्राचार्य श्री रामहरि सराफ द्वारा डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित ,माल्यार्पण कर राजगीत के साथ किया गया ।साथ ही विशिष्ट अतिथि श्री अनिल रात्रे विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कोरबा ग्रामीण एवं श्री आर डी केसकर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कोरबा शहरी मंचासिन रहे। सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में संगीतमय छत्तीसगढ़ी लोकगीत, प्रेरणा गीत की प्रस्तुति संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सत्यनारायण मनहर एवं श्री शत्रुहन कैवर्त जी द्वारा किया गया । तत्पश्चात अतिथियों के कर कमलों से विकासखंड कोरबा के समस्त 48 संकुल शैक्षिक समन्वयकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाइट प्राचार्य ने सम्मानित होने वाले सभी संकुल शैक्षिक समन्वयको को बधाई दी उन्होंने कहा शिक्षक समाज की प्रगति का मूल आधार होता है। छात्र छात्रों में नैतिक आदर्श ,अच्छे संस्कारों एवं गुणों के विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोरबा विकासखंड के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूरे समाज की सोच, विचार और धारणा को शिक्षक ही बदल सकते हैं। शिक्षकों के बल पर ही हम विश्वगुरु बन सकते हैं।शिक्षक का दर्पण उसके पढ़ाये हुए छात्र होते हैं। आपके छात्रों की उपलब्धियां आपकी उपलब्धियों की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं हमारे प्रदेश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभाएं हमारी अमूल्य धरोहर होंगी। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं अच्छे संस्कार देना शिक्षकों का ही दायित्व है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षकों को अपना उत्कृष्ट योगदान देने की अपील की। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ग्रामीण श्री अनिल रात्रे जी ने सभी संकुल शैक्षिक समन्वयको को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि कोरबा विकासखंड के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक दोनो जिम्मेदारी के साथ बेहतर कार्य कर रहे हैं। सभी के अथक प्रयासों से विकासखंड में शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही एक अच्छा नागरिक और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री आर डी केसकर जी ने गुरु शिष्य परंपरा पर प्रकाश डालते हुए सभी संकुल समन्वयको को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह साल श्रीफल भेंट सभी संकुल समन्वयको द्वारा किया गया। श्री तरुण राठौर संकुल समन्वयक जी ने सभी अतिथियों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयको को कार्यक्रम में उपस्थित होने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2705
पेज 1 / 451