Sat, 21 Nov 2026 | 07:14:26 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

जाति-धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा, विकास के नाम पर देश को विनाश की ओर ले जा रहे।

I

Indian Business News

2 years ago 378 views
जाति-धर्म के नाम पर बांट रही भाजपा, विकास के नाम पर देश को विनाश की ओर ले जा रहे।
सांसद ज्योत्सना महंत ने पाली-तानाखार के गांवों में किया जनसंपर्क कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोड़ानाला, चुहरापारा, सिरदौनपारा, मांझापारा, कुदरीपारा, घोघरापारा, मारगांव का सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार इस चुनाव में आप सबको बनाना है। कार्यकर्ताओं और आम जनता के सहयोग से कोरबा लोकसभा और केन्द्र में कांग्रेस की सरकार काबिज होगी तो देश का विकास होगा। आज देशभर में लोगों को जाति-धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है, विकास के नाम पर विनाश की ओर भाजपा की सरकार शहर से लेकर गांव तक को ले जा रही है। उद्योगों के कारण किसानों के लिए खेतिहर जमीन तक नहीं बच रही और लोग बेघर हो रहे हैं। युवाओं के सामने बेरोजगारी की समस्या है तो महिलाओं को मात्र 1 हजार रुपए देकर उनके कीमती वोट को खरीदने के लिए भाजपा ने लालीपॉप थमाया है। सांसद ने कहा कि अपना कीमती वोट सही नेतृत्व चुनने के लिए दें और कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर हम 5 गारंटी देने का वादा करते हैं जिनमें सबसे प्रमुख प्रत्येक गरीब परिवार की महिला को 8333 रुपए हर महिने और साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर निर्मित होंगे, उन्हें उद्योगों से जोड़ा जाएगा। किसानों की भी हम गारंटी लेंगे जिससे उनका जीवन स्तर ऊपर उठेगा। जनसंपर्क के दौरान जहां ग्रामवासियों के द्वारा सांसद का स्वागत किया गया वहीं सभी ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा भी दिया। इस दौरान सांसद के साथ शशिलता पाण्डेय व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। -------------

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2713
पेज 1 / 453