Sun, 29 Nov 2026 | 03:27:17 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। सिंघरी से रतनपुर लौटते समय रात 11:30 बजे हुई घटना, साइड का कांच टूटा - रतनपुर थाने में FIR दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस।

"मिलेटस" को लेकर ग्रामीणों मे जागरूकता अभियान।

I

Indian Business News

3 years ago 1,522 views
"मिलेटस" को लेकर ग्रामीणों मे जागरूकता अभियान।
पाली (आई.बी.एन -24) इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसायटी(IGSSS) द्वारा सुपोषण कार्यक्रम के अंतर्गत पाली ब्लॉक में मिलेट समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है और ग्रामीणों को मिलेट्स खाद्यान्न के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान पाली ब्लॉक के विभिन्न गांव में मिलेट व्यंजन का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।जिसमें मास्टर ट्रेनर द्वारा मोटे अनाज (कोदो, कुटकी, रागी, बाजरा,ज्वार) से बने व्यंजन बनाने की विधि का प्रदर्शन किया जा रहा है और उनसे होने वाले शारीरिक फायदे और नुकसान के बारे में सविस्तार जानकारी दिया जा रहा है। इस आयोजन में गांव की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सक्रिय महिला समूह एवं ग्रामवासी उत्सुकता के साथ सम्मिलित हो रहे हैं।IGSSS के ब्लॉक प्रमुख शुभम जायसवाल ने बताया कि आजकल मिलेट्स का नाम काफी सुनने को मिलता है। इसे मोटा अनाज भी कहा जाता है। इसमें ज्वार, बाजरा, रागी और कुट्टू जैसे अनाजों को शामिल किया जाता है।उन्होंने कहा कि विश्व में मिलेट की 13 वैरायटी मौजूद है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के लिए 8 अनाजों- बाजरा, रागी, कुटकी, संवा, ज्वार, कंगनी, चना और कोदो को शामिल किया गया है.भारत के प्रस्ताव पर 72 देशों के समर्थन के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष घोषित किया है. अब पूरी दुनिया में मोटे अनाजों से जोड़कर कई आयोजन किए जा रहे हैं. भारत में भी इसको लेकर कई तरह की तैयारियां चल रही हैं. एक तरफ राज्य सरकारें किसानों को मोटे अनाज उागाने के लिए प्रेरित कर रही हैं तो वहीं लोगों को थाली तक इसे पहुंचाने के लिए भी जागरुकता किया जा रहा है,हमारे देश में इनकी उपलब्धता होने के बावजूद चावल-गेंहू का उपयोग अधिक किया जाता है जबकि मोटे अनाज मे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद हैं। इसी कारण इन्हें सुपर फूड की संज्ञा दी गई है। मिलेट्स को कुपोषण के खिलाफ ब्रह्मास्त्र माना जा रहा है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2736
पेज 327 / 456