Sat, 28 Nov 2026 | 05:17:47 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश। ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान प्रांतीय महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष टारजन गुप्ता, कर्मचारियों में दिखा अभूतपूर्व उत्साह। मोबाइल-माइक लेकर घूमने वाले सोशल मीडिया क्रिएटर्स और मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों की कानूनी परिभाषा अब तय करेगा सुप्रीम कोर्ट। जिले में अब तक 16,259.2 क्विंटल धान का सुचारू उपार्जन, 60 समितियों के 73 केंद्रों पर किसानों में दिखा भारी उत्साह। अटूट विश्वास और सीधे संवाद की पहल से जगी सुशासन की नई उम्मीद, दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों में दिखा भारी उत्साह। संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुईं पाली ब्लॉक की महिला कांग्रेस नेत्रियां वसूली और झूठे मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी का एक्शन, प्रशिक्षु SI सहित पांच पुलिसकर्मियों की बदली। जुआ कार्रवाई में फंसाने और 19 हजार 500 रुपये जबरन ले जाने का आरोप, छोड़ने के एवज में 5 हजार रुपये मांगने का भी दावा पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा सहित छह तहसीलों में की गई पदस्थापना। कोरबा, पाली और पोड़ी उपरोड़ा में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश।

इंडिया पब्लिक स्कूल पाली में एनुअल स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ।

I

Indian Business News

2 years ago 1,445 views
इंडिया पब्लिक स्कूल पाली में एनुअल स्पोर्ट्स का हुआ शुभारंभ।
पाली (आई.बी.एन -24) इंडियन पब्लिक स्कूल पाली में एनुअल स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ  बतौर मुख्यअतिथि के रूप में नगर पंचायत पाली के पुर्व अध्यक्ष अजय जयसवाल और उनकी धर्मपत्नी संजू देवी जायसवाल की उपस्थिति में किया गया ,साथ अध्यक्षता  इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के प्राचार्य सुश्री शिवानी मिश्रा ने की। पूर्व अध्यक्ष अजय जयसवाल ने बच्चो को स्पोर्ट्स के बारे में बताया... कि नियमित व्यायाम आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। आपका शरीर कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। व्यायाम करने से सफेद रक्त कोशिकाओं के प्रवाह की दर में काफी वृद्धि होती है। जैसा कि आप खेल खेलते समय पसीना बहाते हैं, आपके शरीर से टॉक्सिन्स निकल जाते हैं। शरीर के तापमान में वृद्धि भी बैक्टीरिया के विकास की संभावना को कम करती है और आपकी इम्यूनिटी मजबूत करती है। इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के प्राचार्य सुश्री शिवानी मिश्रा ने कहा... कि खेल आपकी मस्तिष्क को मजबूत बनाता है और आपकी तार्किक क्षमता को बढ़ाता है। आप जितने प्रकार के खेलों को खेलेंगे, उतनी ही तेजी से आपके मस्तिष्क की तार्किकता बढ़ेगी। इस लिहाज से आप गेम्स को ब्रेन बूस्टर भी कह सकते हैं। ऐसे लोगों का मस्तिष्क तेज होता है और वो तेजी से अपने प्रोफेशनल जिंदगी और करियर में भी आगे बढ़ सकते हैं। मात-पिता अपने बच्चों को कई मायनों में खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जिसमें रोल मॉडलिंग भी शामिल है। यह सिर्फ माता-पिता के लिए नहीं जरूरी है, बल्कि ये माता-पिता और बच्चों, दोनों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर बात सिर्फ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की करें, सक्रिय बच्चों के सक्रिय वयस्क बनने की अधिक संभावना है, इसलिए अपने बच्चों को कम उम्र से शारीरिक गतिविधि और खेल में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी अपने बच्चों के साथ खेलें। आजकल गतिहीन जीवनशैली के कारण लोगों में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां, जैसे कि मोटापा, डायबिटीज और हार्ट अटैक बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने थमी हुई जिंदगी में थोड़ी तेजी लाएं। खेल आपको गतिशीलता देता है और आपको एक्टिव बनाता है। ये आपके दिल को फिट रखता है, हड्डियों को स्वास्थ बनाता है, मोटापे के जोखिम में कमी लाता है, नींद को बेहतर बनाता है और शरीर में समन्वय और संतुलन लाता है एनुअल स्पोर्ट की शुभारंभ में इंडियन पब्लिक स्कूल पाली के उप प्राचार्य विनोद शर्मा, खेल प्रभार क्षितिज पंथ, ललिता, रीना जयसवाल, तथा सभी क्लास की शिक्षकों का सहयोग सराहनीय पूर्वक रही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2732
पेज 124 / 456