Sun, 29 Nov 2026 | 12:17:28 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। दीप जलाने पर रोक से हिंदुओं में नाराजगी, सुप्रीम कोर्ट की तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से 32.71 लीटर महुआ शराब और 40 किलो लाहन जब्त पाली और तानाखार को मिले अलग-अलग विधानसभा का दर्जा, क्षेत्र में उठने लगी मांग पाली मंगल भवन में सजी बाबा श्याम की भजन संध्या, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु पाली मंगल भवन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे, भजनों पर झूम उठे श्याम प्रेमी। बैंक से 93.60 लाख रुपये के कथित गबन मामले में SBI का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक गिरफ्तार, दुमका से दबोचा गया आरोपी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: 6 दिसंबर को प्रस्तावित कार सेवा के आह्वान पर उठे सवाल, कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सराई सिंगार में अवैध कबाड़ कारोबार खूब फल-फूल रहा, सिंडिकेट बनाकर काम करा रहे कबाड़ कारोबारी ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से लगाई गुहार। : झारखंड में बंधक बनी छत्तीसगढ़ की बेटियाँ : छत्तीसगढ़ सरकार तत्काल मुक्त कराए-राजेश यादव।

I

Indian Business News

6 months ago 16,597 views
झारखंड में बंधक बनी छत्तीसगढ़ की बेटियाँ : छत्तीसगढ़ सरकार तत्काल मुक्त कराए-राजेश यादव।
रायपुर (आई.बी.एन -24) रोज़गार, प्रशिक्षण और बेहतर भविष्य के सपनों के साथ घर से निकली छत्तीसगढ़ की बेटियों के आँसुओं से भरा वीडियो आज पूरे समाज की संवेदनाओं को झकझोर रहा है। झारखंड के गढ़वा जिले में लगभग 35 युवतियों को कथित रूप से बंधक बनाए जाने एवं घर वापस नहीं जाने देने की खबर अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। वायरल वीडियो में बेटियाँ रोते हुए मदद की गुहार लगा रही हैं। एक युवती की वेदना भरी आवाज़ केवल उसके परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन हजारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बन चुकी है, जो अपने बच्चों को बेहतर भविष्य की आशा में बाहर भेजते हैं। यदि सचमुच आर्थिक मजबूरी का लाभ उठाकर बेटियों को रोका गया है, तो यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि मानवता पर भी आघात है। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी से भावुक अपील करते हुए मांग की है कि सभी बेटियों को सुरक्षित मुक्त कराकर तत्काल उनके घर वापस लाया जाए तथा पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञात हो कि इन युवतियों में कांकेर, धमतरी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की बेटियाँ शामिल बताई जा रही हैं, जो नर्सिंग कार्य एवं प्रशिक्षण के लिए झारखंड गई थीं। अब यह मामला केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह बेटियों की सुरक्षा, मानव तस्करी की आशंका और श्रमिक शोषण जैसे गंभीर विषयों से जुड़ गया है। समाज और शासन दोनों की जिम्मेदारी है कि बेटियों के सपनों को बंधक बनने से बचाया जाए। क्योंकि किसी भी सभ्य समाज की पहचान उसकी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्रता से होती है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

संबंधित खबरें

2807
पेज 1 / 468