Sat, 28 Nov 2026 | 12:54:29 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

रिहर्सल कर मतगणना के संबंध में दी गई जानकारी। : कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था।

I

Indian Business News

2 years ago 433 views
कैसी होगी मतगणना ? राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और संलग्न कर्मचारियों ने जानी व्यवस्था।
कोरबा (आई.बी.एन -24) विधानसभा निर्वाचन 2023 आम चुनाव अन्तर्गत 3 दिसंबर 2023 को होने वाले मतगणना से दो दिन पूर्व संलग्न कर्मचारियों ने विधानसभावार निर्धारित मतगणना कक्ष में अपनी उपस्थिति देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्राप्त मतों एवं डाकमत पत्रों से प्राप्त परिणामों की गिनती तथा टेबलवार निर्धारित प्रपत्रों को पूर्ण करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों और प्रतिनिधियों ने भी मतगणना हाल में जाकर मतगणना प्रक्रिया के रिहर्सल को पूर्वावलोकन किया। झगहरा स्थित आईटी कालेज भवन में मतों की गिनती हेतु आयोजित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मतगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों, अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में रिटर्निंग अधिकारियों श्री प्रदीप साहू, श्रीकांत वर्मा, श्री हरिशंकर पैकरा और श्रीमती ऋचा सिंह ने रामपुर, पाली-तानाखार, कोरबा एवं कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हेतु निर्धारित मतगणना कक्ष में मतगणना कार्य से संबंधित दिशा निर्देश दिये। उन्होंने मतगणना टेबल में उपलब्ध सभी प्रपत्रों को पूर्ण करने की जानकारी प्रदान की। उन्होंने सभी प्रपत्रों को सावधानी पूर्वक भरने के निर्देश भी दिए। रिटर्निंग अधिकारियों ने सहायक मतगणना अधिकारी-कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ईव्हीएम लाने-ले जाने वाले कर्मचारियों को क्रमवार स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक सावधानीपूर्वक जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर संलग्न पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। मतगणना हाल में मोबाइल या पेन सहित अन्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध होगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा सहित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ.एम.एम.जोशी उपस्थित थे। मीडिया सेंटर में प्रवेश के लिए प्राधिकार पत्र अनिवार्य-। मतगणना स्थल शासकीय पालीटेक्निक कालेज पसिर में ही प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के फोटोयुक्त प्राधिकार पत्र एवं संस्था से संबंधित पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। इसके बिना मीडिया सेंटर में प्रवेश पर पाबंदी है। मीडिया सेंटर से मतगणना कक्ष तक क्रमवार निर्धारित अवधि तक पांच-पंाच मीडिया कर्मियों को अधिकृत अधिकारी के साथ प्रवेश करना होगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा लाना प्रतिबंधित है।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464