Sat, 14 Nov 2026 | 07:30:41 PM
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ... DMF फंड में पर्याप्त राशि, फिर भी कोचिंग फीस भुगतान में लापरवाही! अभिभावकों का फूटा आक्रोश। कोरबा :  दीपावली पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने दी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर : सक्रिय पत्रकार फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत ने दी दीपावली की शुभकामनाएं। एम .जे .एम. हॉस्पिटल के संचालक प्रिंस जैन की मनमानी से कर्मचारी का स्वास्थ्य बिगड़ा,सहायक श्रमायुक्त से शिकायत। कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती! शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर। बांकी मोगरा बलवा कांड: दर्जनों लोगों के पहुंचने का आरोप, अब तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कहां तक पहुंची? क्या किसी बड़े रसूख का है दबाव ? जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रजगामार मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के संचालन को लेकर जन चिंतक मंच ने उप क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा पत्र... KORBA : 15वें वित्त की राशि का बंदरबाट ,जांच में असहयोग ,जनपद CEO की अनुशंसा ,अभिमत के बाद भी 23 पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई लटकी ,उठे सवाल ,जानें पूरा मामला ...

बिगड़ी धान उठाव की चाल ,कोथारी,केरवाद्वारी में पांव रखने की जगह नहीं, फड़ प्रभारियों ने खरीदी बंद करने दिया अल्टीमेटम ,आधा दर्जन केंद्रों में भी लिमिट बढ़ने,परिवहन प्रभावित होने से बिगड़ी व्यवस्था।

I

Indian Business News

2 years ago 304 views
बिगड़ी धान उठाव की चाल ,कोथारी,केरवाद्वारी में पांव रखने की जगह नहीं, फड़ प्रभारियों ने खरीदी बंद करने दिया अल्टीमेटम ,आधा दर्जन केंद्रों में भी लिमिट बढ़ने,परिवहन प्रभावित होने से बिगड़ी व्यवस्था।
कोरबा (आई बी एन -24) डीओ कटने के बाद भी लचर परिवहन व्यवस्था की वजह से उपार्जन केंद्रों में जाम के हालात निर्मित हो रहे । पड़ताल में इस बदइंतजामी एवं तय मियाद में खरीदी लक्ष्य हासिल करने प्रतिदिन खरीदी लिमिट बढ़ाए जाने की वजह से उपार्जन केंद्रों कोथारी,केरवाद्वारी में जगह के अभाव में खरीदी बंद होने की नौबत आ गई है। समिति के फड़ प्रभारियों ने इससे आगाह कर दिया है। वहीं आधा दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था बिगड़ सकती है। यहां बताना होगा कि पूरे प्रदेश में 1 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक नगद एवं लिंकिंग व्यवस्था के तहत पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है जिले के 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी जारी है। जिले को इस साल 25 लाख 70 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य दिया गया है 41 समितियों के 65 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत 50 हजार 912 किसानों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जाना है। 'मोदी की गारंटी ' (3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी एवं 2 साल का बोनस ) का वादा पूरा होने से किसान धान बेचने जबरदस्त उत्साह दिखा रहे। जिले में अब तक 22 हजार 113 किसान 11 लाख 57 हजार 201 क्विंटल धान बेच चुके हैं। समर्थन मूल्य पर इसकी कीमत 252 करोड़ 61 लाख 71 हजार 572.80 रुपए की है। जिसका किसानों को सहकारी बैंकों के सभी 6 शाखाओं के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। हालांकि अभी भी जिला तय लक्ष्य का 50 फीसदी भी धान की खरीदी का लक्ष्य पूरा नहीं कर सका है। जिसे देखते हुए उपार्जन केंद्रों की प्रतिदिन धान खरीदी की औसतन लिमिट लगभग दोगुनी कर दी गई है। प्रतिदिन औसतन 50 हजार क्विंटल से अधिक की धान खरीदी हो रही। अचानक लिमिट बढ़ाए जाने से समितियां वैसे ही हैरान थीं , राइस मिलरों द्वारा डीओ काटे जाने के बाद भी धान का उठाव नहीं करने की वजह से समितियों में जाम के हालात निर्मित हो रहे। हमारी टीम ने मंगलवार को उपार्जन केंद्रों का जायजा लिया ,जहां हैरान करने वाली स्थिति नजर आई। उपार्जन केंद्र कोथारी एवं केरवाद्वारी में धान खरीदी बंद होने की नौबत आ गई है । दोनों उपार्जन केंद्रों में पांव रखने की जगह नहीं है । कोथारी की लिमिट 1300 क्विंटल से बढ़कर 2300 क्विंटल कर दिया गया है। वहीं केरवाद्वारी की लिमिट 1600 से बढ़ाकर 2600 क्विंटल प्रतिदिवस तय कर दी गई है। लेकिन दोनों ही उपार्जन केंद्रों में पहले से ही मार्कफेड की लचर अदूरदर्शितापूर्ण परिवहन व्यवस्था की वजह से बफर लिमिट से भी अधिक धान जाम हैं,ऊपर से डीओ कटने के बाद भी राइस मिलरों के वाहन नहीं आने से केंद्रों में पांव रखने की जगह नहीं मिल रही। उपार्जन केंद्र कोथारी में किसान सुबह 5 बजे से ट्रेक्टर में धान लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे। कोथारी के फड़ प्रभारी तुलसी साहू एवं केरवाद्वारी के फड़ प्रभारी चंद्रभूषण वर्मा ने दो टूक लहजे में कहा कि लचर परिवहन व्यवस्था एवं राइस मिलरों के वाहन नहीं आने की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है । तत्काल उठाव करें अन्यथा हमें धान खरीदी बंद करना पड़ सकता है। इन केंद्रों में भी बिगड़ी स्थिति पड़ताल में कोथारी,केरवाद्वारी के अलावा बरपाली,पठियापाली , (बरपाली),भैसमा ,तुमान ,चिकनीपाली, नवापारा,रामपुर में भी स्थिति खराब नजर आई। यहां भी आने वाले दिनों से खरीदी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। यहां भी लिमिट बढ़ने से धान की आवक बढ़ी है ,लेकिन उठाव की गति अत्यंत मंद पड़ी है।   वर्जन उपार्जन केंद्र प्रभारी डीओ लिस्ट दें ,तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे उपार्जन केंद्र प्रभारियों को बोलें कि हमें डीओ लिस्ट दे देगें तो हम तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। जिले में उठाव की स्थिति बेहतर है 75 से 80 प्रतिशत उठाव हो चुका है। जान्हवी जिल्हारे ,डीएमओ

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2710
पेज 3 / 452