Wed, 25 Nov 2026 | 05:37:18 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन। ग्राम पंचायत ढुकुपथरा में मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिनों का किया गया सम्मान केंदई वन परिक्षेत्र में फंदा लगाकर किया गया था भालू का शिकार, शव जलाकर अवशेष नदी किनारे फेंकने का भी आरोप; न्यायालय ने चारों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दादर डोंगरी की वादियों में गूंजा क्रिकेट का रोमांच, चाकाबुड़ा ने रंजना को हराकर जीता खिताब सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों पर नजर, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा भाव। मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन कार्यक्रम, मांगों और शिकायतों के निराकरण के लिए अधिकारियों को देंगे आवश्यक निर्देश। 25 नवंबर को रायपुर में होगा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स-2026 का भव्य आयोजन। पाली में मवेशियों के सौदों पर उठे सवाल, सीमावर्ती गांवों में कथित दलालों की सक्रियता की शिकायत। श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर मितानिन बहनों के योगदान को सराहा, जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था, नए धान खरीदी केंद्र और माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को मिल रही सहूलियत, 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक होगी खरीदी। विकास कार्यों को मिली नई गति, सीएम विष्णु देव साय ने ₹132.69 करोड़ के 49 कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

I

Indian Business News

2 years ago 336 views
केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।
निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थी बने प्रतिभागी। कोरबा 21 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्राचार्य श्रीमती संध्या लकड़ा के मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 04 गोपालपुर में सुव्यवस्थित मतदाता एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वीप प्रभारी श्री अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विद्यालय में 09 अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न प्रतियोगिता एवं गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज संपन्न हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टैगोर सदन व द्वितीय स्थान पर रमन सदन रहा। इसी प्रकार ’लोकतंत्र की मजबूती मतदान जरूरी’ विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मयंक खोसले, द्वितीय स्थान पर भूमि वर्मा एवं तृतीय स्थान पर शुभम पाटले रहे। विगत दिवसों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्साह पूर्वक प्रदर्शन किया गया। शासकीय हाई स्कूल स्याहीमूड़ी में आज स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉक्टर फरहाना अली के मार्ग दर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई, उन्होंने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार मतदाताओं के शत- प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उन्हें प्रेरित व जागृत करने के उद्देश्य से 9 से 25 अप्रैल तक स्वीप मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम रखा गया है, जिसके अंतर्गत आज विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता रखी गई, निबंध का विषय मतदान आवश्यक क्यों ? अथवा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्राचार्या ने बताया कि देश के विकास के लिए सभी भारतीय नागरिक को अपने वोट का निष्पक्ष इस्तेमाल करना चाहिए। स्वीप प्रभारी प्रभा साव ने बताया कि मतदान करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, पर हमें मतदान निष्पक्ष रूप से करना चाहिए, किसी भी प्रकार की भ्रामक एवं लालसा से हमें बचना चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में कुल 10 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर कुमारी आरती, द्वितीय स्थान पर पीयूष तथा तृतीय कुमारी लक्ष्मी रही।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2765
पेज 10 / 461