Fri, 20 Nov 2026 | 11:24:13 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा।

मनमाने बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सौपा ज्ञापन।

I

Indian Business News

2 years ago 1,443 views
मनमाने बिजली बिल पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सौपा ज्ञापन।
पाली (आई.बी.एन)विद्युत वितरण केंद्र ब्लॉक पाली के अंतर्गत विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम राहा,सपलवा के ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिले विसंगति पूर्ण मनमाने बिजली बिल को लेकर आक्रोश और असंतोष व्याप्त हो गया है .ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंप कर समस्या के तुरंत निराकरण की मांग की है. पाली विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने उनको मिले मनमाने बिजली बिल को लेकर असंतोष और आक्रोश जताया. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली सुविधा नाममात्र के लिए है.गांव में कई के दिन तक बिजली नहीं रहती है. बिजली सेवा के नाम पर ग्रामीणों का शोषण किया जा रहा है और बिजली सेवा से भी वंचित होना पड़ रहा है. गांव में बिजली उपभोक्ताओं के लिए सर्वे हुआ था. लेकिन अब तक अनेक ग्रामीणों के घर में बिजली का मीटर नही लगा है, लेकिन मजे की बात है कि उनके नाम पर हजारो रुपए का बिजली का बिल थमा दिया गया है.हद तो यह हो गई जब ग्राम के एक ही घर मे माँ और बेटे के नाम पर दो अलग अलग बिजली बिल दे दिया गया जबकि घर में अभी तक मीटर ही नही लगा है. एक घर में तो दो व्यक्तियों के नाम पर मां और बेटे के नाम पर बिजली का बिल दे दिया गया है जबकि उसके घर में अब तक मीटर ही नहीं लगा है. इसके अलावा दर्जनों ग्रामीणों को मनमाने पूर्वक हज़ारों रुपये के बिजली बिल से दो-चार होना पड़ रहा है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार की विद्युत की समस्याएं ग्राम में व्याप्त है. जिसकी कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई निराकरण नहीं किया गया है. इसे लेकर ग्रामीणों में असंतोष और आक्रोश देखा जा रहा है. आज बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने स्वयं के साधन से पहाड़ों से उतरकर कार्यालय पहुंच गए.लेकिन कार्यालय में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला .उन्होंने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को ज्ञापन पत्र सौंप कर इसके त्वरित निराकरण की मांग की.और चेतावनी दी कि यदि एक पखवाड़े के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन हेतु बाध्य होंगे.

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2748
पेज 146 / 458