Sat, 28 Nov 2026 | 02:20:34 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान ओमपुर सतनाम गुरुद्वारा में मनाया गया संविधान दिवस। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका की ओर से CJP के कानूनी प्रकोष्ठ ने अधिवक्ता अभिक चिमनी के माध्यम से भेजा है। कोरबा के लाइवलीहुड कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा रोजगार मेला, 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और आईटीआई-डिप्लोमा अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर। 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और उपार्जन केंद्र में बेहतर प्रबंधन, कृषक वीर सिंह अगरिया ने की सराहना। बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 20,400 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन। हर हाथ को अवसर, हर गांव का विकास: वीबी-जी राम जी योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती गुरु नानक देव जी की स्मृतियों से जुड़े गढ़फुलझर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में किया जाएगा विकसित: मुख्यमंत्री साय ₹71.48 करोड़ की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रघुनाथनगर करमा महोत्सव में किए कई ऐतिहासिक ऐलान ग्राम पंचायत कोरबी ( सिं )में धूमधाम से मनाया गया मितानिन दिवस, मितानिन बहनों का किया गया सम्मान

शिविर के प्रथम दिवस मिली बड़ी सफलता बनाये गये 627 जाति प्रमाण पत्र,कई छात्रों को किये गए वितरण।

I

Indian Business News

2 years ago 405 views
शिविर के प्रथम दिवस मिली बड़ी सफलता बनाये गये 627 जाति प्रमाण पत्र,कई छात्रों को किये गए वितरण।
  पाली (आई.बी.एन -24) शासन की बहुआयामी योजना जाति प्रमाण पत्र पात्र विद्यार्थियों का बनवाने शासन पूरी तरह ताकत झोंक रही है,उक्त प्रमाण पत्र उन बच्चों का हर हाल में बने जो कहीं ना कहीं से छोटी-छोटी बातों को लेकर या दस्तावेज की कमी का रोना रोकर नहीं बनवा पा रहे हैं,शिक्षा विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग का अमला भी इस पुनीत कार्य में जी तोड़ मेहनत कर घर-घर पालकों के बीच शिक्षकों के माध्यम से पहुंच कर जाति प्रमाण पत्र बनवाने प्रेरित कर रहे है।आज से आने वाले क्रमशः तीन दिवस 26 27,28 सितंबर 2024 को पाली विकास खंड के विभिन्न स्थानों में शिविर का आयोजन प्रारम्भ किया जा चुका है।जिसमें पालक एवं स्कूली बच्चे उत्साहित होकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित स्कूल के शिविर स्थलों में उपस्थित होकर प्रक्रिया पूरा करवा रहे हैं।विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाली श्री श्यामानंद साहू ने आज विकासखंड के विभिन्न शिविर स्थलों में बच्चों के आनेवाले वर्षों को उज्जवल करने अपनी उपस्थिति देते हुए जाति प्रमाण पत्र सम्बन्धी आवश्यक कार्यवाही का अवलोकन किया।इसी तारतम्य में आज बड़ेबांका विकासखंड पाली शिविर में पहुंचकर अधिक से अधिक प्रमाण पत्र बनवाने शिक्षकों के साथ ही सीएसी अनिल जगत को निर्देशित कर जानकारी अपलोड सम्बन्धी कार्य किए गए।उपस्थित पालकों को भी जाति प्रमाण पत्र का महत्व बताते हुए रूचि लेने कहा।शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने कई बच्चों का एसडीएम कार्यालय से पूर्ण प्राप्त जाति प्रमाण पत्र अपने कर कमलों से वितरीत कर पालको व बच्चों में उत्साह का संचार किया।उपस्थित पालको का आभार भी जताया जिन्होंने खेती-किसानी के काम के बावजूद शासन की योजना सफल करने उपस्थित हुए।अगले दो दिवस 27 और 28 सितंबर को भी विकासखंड पाली के विभिन्न स्थानों में जाति प्रमाण पत्र का शिविर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में आयोजित होंगे।शिक्षा अधिकारी ने अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पालक आवश्यक उपलब्ध दस्तावेज लेकर जाति प्रमाण पत्र से संबंधी प्रक्रिया पूरा करवाए,ताकि शासन प्रशासन की जनहित सोच को गम्भीरता से पूरा किया जा सके।आने वाले वर्ष हमारे नॉनिहालो का भविष्य सुन्हरा करेगा।प्रथम दिवस में कुल आवेदनों में से 627 पात्र आवेदनों को प्रक्रिया पूर्ण करने प्रेषित कर दिया गया है।*

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2784
पेज 1 / 464