बाकीमोंगरा: वार्ड 65 कुधरी पारा सहित सभी वार्डो में नए राशन कार्ड का किया जा रहा वितरण।
I
Indian Business News
2 years ago
586 views
13 Mar 2024
बाकीमोंगरा (आई.बी.एन - 24 न्यूज)– पूरे प्रदेश के साथ साथ कोरबा जिले के सभी वार्डो में नए राशन कार्ड की वितरण शुरू कर दी गई है वही नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा जोन में वार्डवासियों तक आसानी से कार्ड पहुंचाने के लिए नगर परिषद बांकी मोंगरा सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो द्वारा वार्डो में पदाधिकारी (प्रभारी) नियुक्त कर सामुदायिक भवनों में कार्डो की वितरण करने की आदेश दिया।
वार्ड 65 के नियुक्त प्रभारी ओमकार सिंह कंवर व सहायक विद्या सागर द्वारा बांकी मोंगरा01
की कार्डो का वितरण किया जा रहा है, कार्डधारि महिलाओं की बड़ी संख्या में भिड़ देखी जा सकती है,, जहां महिलाओं के चेहरे पे नए राशन कार्ड पाने की खुशी देखी जा रही है वही कुछ महिला निराश है क्योंकि उनका नया राशन कार्ड आया ही नहीं है,,, कार्ड वितरण कर रहे सहायक प्रभारी विद्या सागर द्वारा जानकारी दी गई की जिनका राशन कार्ड अभी नही आया है उनका अगले राउंड में आएगा अभी बहुत सारे कार्ड प्रिंट नही हुए है जिसके वजह से कुछ लोगो कार्ड आना बचा है जो कुछ दिन में आजायेगा जिसको नगर पालिका परिषद में आ कर ले सकते है,,,,या आगामी आदेश अनुसार आप सभी को जानकारी दी जाएगी