Sun, 22 Nov 2026 | 10:23:35 AM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग

मानिकपुर रेल्वे साइडिंग में चल रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत।

I

Indian Business News

2 years ago 407 views
मानिकपुर रेल्वे साइडिंग में चल रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ड्राइवर की दर्दनाक मौत।
एसईसीएल के पास परमिशन नहीं होने पर लापरवाही पूर्वक रेलवे साइडिंग में अत्यधिक मात्रा में कोयला को किया जा रहा डंप। कोरबा(आई.बी.एन -24)। एसईसीएल मानिकपुर कोयला खदान जिले की एक कोयला खदानों में से प्रमुख खदानों में से एक है। जो कि ट्रेन एवं भारी वाहनों से बालको स्टील अल्युमिनियम प्लांट एवं अन्य प्लांट में तथा कोरबा रेलवे साइडिंग और रोड सेल अन्य स्थानों में भारी मात्रा में कोयले की आपूर्ति की जा रही है। जिससे कि ऊर्जा उत्पादन करने में एसईसीएल मानिकपुर कोयला खदान कोयला संचालन हेतु प्रमुख भूमिका निभा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मानिकपुर कोयला खदान के मेन बैरियर से कॉलोनी होते हुए रेलवे साइडिंग जाने वाली सड़क पर आज सवेरे तकरीबन 5:00 बजे एक ड्राइवर जो कि एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के आउटसोर्सिंग निजी कंपनी में कार्यरत ड्राइवर ओमप्रकाश उरांव, उम्र लगभग 34 वर्ष, निवासी रापाखर्रा, चौकी मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत संबंधित व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हुई है। संदेहास्पद रूप से बताया गया है कि मानिकपुर कोयला खदान में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग निजी कंपनी एसीसी कंपनी के वाहन चालक के द्वारा मानिकपुर कोयला खदान से अपने गाड़ी में कोयला लादकर रेलवे साइडिंग में कोयला खाली करने हेतु रास्ते पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाई जा रही थी। इसी बीच ओमप्रकाश उरांव रोजाना की तरह अपने कार्य करने को लेकर गेवरा खदान जाने के लिए घर से निकला था। इसी बीच मानिकपुर से जाने वाली रेलवे साइडिंग मुख्य सड़क में चल रही एक अज्ञात कोयले से भरी, भारी भरकम वाहन के चपेट में आने से संबंधित ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी प्रकार अज्ञात वाहन तथा वाहन चालक इस गंभीर घटना को अंजाम देते हुए तथा मौके का फायदा उठाकर घटनास्थल से हुआ फरार। एसईसीएल मानिकपुर प्रबंधक की घोर लापरवाही मानिकपुर कोयला खदान में सेफ्टी सुरक्षा मामले को लेकर निरंतर कर्मचारियों के द्वारा आवाज उठाई जाती रही है तथा पर्यावरण प्रदूषण को लेकर शासन प्रशासन को सूचना देते हुए अवगत भी कराई जाती रही है। परंतु अक्सर देखा गया है कि एसईसीएल मानिकपुर ही नहीं संबंधित जिले के सभी कोयला खदानों में सेफ्टी सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रदूषण मामले को लेकर घोर लापरवाही अपनाई जाती रही है। जानकारी मिली है कि मानिकपुर मुख्य बैरियर से मानिकपुर कॉलोनी होते हुए रेलवे साइडिंग जाने वाली मुख्य सड़क में फर्जी तरीके से कोयला गाड़ियां चलवाई जा रही है। एसईसीएल मानिकपुर प्रबंधक और निजी कंपनियों के सांठगांठ से मानिकपुर कोयला खदान में वाहनों के द्वारा कोयला भरकर रेलवे साइडिंग में कोयला खाली करवाया जा रहा है। बताया गया है कि एसईसीएल मानिकपुर के पास संबंधित क्षेत्र की सड़क में कोयला परिवहन करने को लेकर परमिशन नहीं है। बावजूद गाड़ियों में कोयला भरकर कोयला परिवहन हेतु रेलवे साइडिंग में अवैध तरीके से कोयला डंपिंग करवाई जा रही है। एसईसीएल मानिकपुर की लापरवाही के कारण आज एक बेकसूर मासूम ड्राइवर ओम प्रकाश उरांव की आकस्मिक दर्दनाक मौत हुई है। यह मौत नहीं हत्या है। बिना परमिशन के जानबूझकर एसईसीएल मानिकपुर के द्वारा संबंधित क्षेत्र की सड़कों में बिना परमिशन गाड़ियां चलाने को लेकर संबंधित क्षेत्र के निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला है। देखने वाली बात यह होगी कि इस मामले को लेकर शासन, प्रशासन के द्वारा घोर लापरवाही कर रहे एसईसीएल मानिकपुर के संबंधित जिम्मेदार एवं जवाबदार अधिकारियों के ऊपर क्या कार्रवाई की जाती है देखने वाली बात होगी।
Tags #

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2750
पेज 1 / 459