Sat, 21 Nov 2026 | 04:43:00 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। पाली में 28 नवंबर को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन, भजन गायकों की प्रस्तुति से गूंजेगा मंगल भवन कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी

आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल : रायपुर : विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित।

I

Indian Business News

3 years ago 615 views
रायपुर : विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित।
रायपुर (आईबीएन-24) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है, हमारे पत्रकार साथियों के लिए यह बहुत ही अविस्मरणीय दिन रहा है। क्योंकि आज छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 न केवल विधानसभा में प्रस्तुत हुआ, बल्कि पारित भी हुआ है। हमारे पत्रकार साथी जो अपनी जान जोखिम में डालकर, अंदरूनी क्षेत्रों में जाकर खबर लाते हैं। बहुत सारे ऐसे लेख भी लिखते हैं, जिनसे उनको, उनके परिवार के लोगों को खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धनहानि के साथ जनहानि की संभावना भी बन जाती है। ऐसे में जितने भी हमारे पत्रकार हैं, चाहे वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के हांे, चाहे प्रिंट मीडिया के हांे, चाहे पोर्टल के हांे। सभी साथियों के जो ऑफिस में काम करते हैं और वो भी जो गांव में काम करते हैं, जिनका अधिमान्यता पत्र नहीं है उनका रजिस्ट्रेशन करने का, अगर प्रेस कहता है कि वो हमारे साथ हैं और जो लगातार छह महीने के अंदर उसमें तीन लेख लिखे हों या स्टोरी की हो, ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा कानून के दायरे में लाया गया है, ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। यदि कोई शासकीय कर्मचारी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं तो उनकी शिकायत के लिए समिति बनी है। समिति को अधिकार संपन्न बनाया गया है। यह समिति प्रदेश स्तर पर होगी, जिसमें पत्रकार भी होंगे, उसमें अधिकारी गण भी होंगे, छह लोगों की समिति बनेगी, जो सुनवाई करेगी और आवश्यक निर्देश भी दे सकेगी और दण्ड का भी प्रावधान है। यदि उसके निर्णय से संतुष्ट नहीं हैं, तो अपील का भी प्रावधान रखा गया है। लेकिन यदि कोई गलत शिकायत करता है तो उसमें भी दण्ड का प्रावधान रखा गया है। देश में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 की चर्चा भी थी, प्रदेश में बहुत दिनों से इसकी प्रतीक्षा भी थी। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य है, जहां छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जन घोषणा पत्र में हमने जो वादा किया था, आज उसमें से एक और वायदा पूरा कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री अफताब आलम जी की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति बनी थी, जिसके सदस्य न्यायमूर्ति सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती अंजना प्रकाश जी, उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजूराम चन्द्रन जी, वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री ललित सुरजन जी, श्री प्रकाश दुबे जी, मेरे सलाहकार श्री रूचिर गर्ग जी, महाधिवक्ता, विधि विभाग के प्रमुख सचिव, पुलिस महानिदेशक सभी इसके सदस्य थे। इस समिति ने अनेक बैठकें राज्य में और दिल्ली में करके विभिन्न संगठनों से चर्चा करके इसका प्रारूप बनाया और उसके बाद इसके प्रारूप को विभाग को सौंपा गया, विभाग द्वारा लंबा विचार-विमर्श करके इसको विधेयक का रूप दिया गया। राज्यपाल से अनुमति लेकर इसे विधानसभा में प्रस्तुत किया गया और आज विधानसभा में यह विधेयक पारित हुआ है। ऐसा विधेयक जो मूल विधेयक है और जो पहली बार छत्तीसगढ़ की विधानसभा में प्रस्तुत हुआ, विपक्ष के साथियों को भी इसमें अपनी राय रखनी थी। हालांकि सर्वानुमति से इस विधेयक को पारित किया गया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2751
पेज 1 / 459