Indian Business News
विकासखंड पाली के अंतर्गत हरदीबाजार के इस खिलाड़ी को यूं ही माइंट गेम किंग नहीं कहा जाता। अपनी शानदार ऑलराउंडर के लिए उन्हें इस खेल का योद्धा माना जाता है। रेड के दौरान उनकी चपलता के कारण ही उन्हें माइंट गेम किंग का नाम मिला है। मनोज पटेल अपनी रेड से विपक्षी टीम से ज्यादा पॉइंट खींचकर उनके खिलाड़ियों को पाले से बाहर कर देते हैं। इससे विरोधी टीमों पर ऑल आउट होने का भी खतरा मंडराता है। हरदीबाजार का यह खिलाड़ी विरोधी टीम के पाले में बिजली की तरह कौंधता हुआ विरोधियों में खलबली मचा देता है। अपनी इस फुर्तीली और तेज गेम के कारण मनोज पटेल कबड्डी के अपने हुनर से ही सीनियर खिलाड़ियों के नेतृत्व में और पैना बनाया है।मनोज पटेल अपने शांत और सटीक खेल के लिए जाना जाता है।फिलहाल मनोज पटेल अभी देवगांव की टीम खेलते हैं,टीम को विजेता बनाने में इस खिलाड़ी का योगदान अहम रहा है। मनोज पटेल जिले के किसी भी टीम से इनका ज्यादा दबदबा दिखता है, यह युवा खिलाड़ी अपनी तेज-तर्रार खेल से खेल प्रेमियों का दिल जीत रहा है। मनोज पटेल अपनी ताकत से ज्यादा माइंट गेम और अपनी फुर्ती के बूते खेल पर दबदबा बनाते हैं।कबड्डी खेल में मनोज पटेल अव्वल हैं।
वर्जन...
इस संबध में कबड्डी संघ के जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा का कहना है। मेरे को कुछ आडिया नही है ऐसा किया गया है तो गलत है ये सब सचिव का कार्य छेत्र हैं, परेशानी होता तब मेरे पास बात आता , उसी समय मेरे को जानकारी दिए होते तो लाइनअप कर देता ठीक मैं करता हूं।
विज्ञापन