Fri, 20 Nov 2026 | 10:40:16 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा। कोरबा में 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला: आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में 36 वर्षीय युवक की मौत, 19 पन्नों के नोट में बयां की परेशानी पटवारियों के समर्थन में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली, 3% महंगाई भत्ते के एरियर भुगतान की उठी मांग Korba News: नगर निगम के राजस्व विभाग में प्रशासनिक बदलाव, 6 अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 8 दिनों में 18 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ सोना; चांदी भी 1.50 लाख के करीब पहुंची एक साल बाद भी अधूरा पड़ा आंगनबाड़ी भवन, निर्माण में देरी पर उठे सवाल; ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार छत्तीसगढ़ में चक्रवात अकवान का असर, 9 जिलों में भारी बारिश की आशंका; धान खरीदी के बीच किसानों की बढ़ी परेशानी भाजपा प्रदेश सह संयोजक राजेश यादव को सौंपा आवेदन। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट, बढ़ी ठंड; बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में खड़ी धान की फसल पर मंडराया नुकसान का खतरा। पहले नशामुक्ति केंद्र में कराएं उपचार : राजेश यादव। भांवर में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंचों एवं पंचों ने लिया हिस्सा, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन और स्वच्छ पेयजल पर हुई चर्चा।

कोटपा अधिनियम के तहत तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में की गई चालानी कार्यवाही : तंबाकू निषेध जागरूकता के लिए तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस का हुआ आयोजन।

I

Indian Business News

3 years ago 1,446 views
तंबाकू निषेध जागरूकता के लिए तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस का हुआ आयोजन।
कोरबा (आईबीएन-24) तंबाकू उत्पादों के उपयोग नहीं करने हेतु लोगों को जागरूक करने 17 मार्च को तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देशानुसार जिले में तंबाकू उपयोग विशेषकर गैर धुम्रपान या चबाने वाला तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान एवं शासकीय कार्यालयों में धुम्रपान एवं तंबाकू मुक्त कार्यालय का बोर्ड लगाया गया। साथ ही कोटपा अधिनियम के तहत पांच तंबाकू उत्पाद विक्रय केंद्रों में चालानी कार्यवाही की गई। इसके अंतर्गत तंबाकू उत्पाद जप्तीकरण, विनिष्टीकरण एवं एक हजार रूपए जुर्माने की कार्यवाही की गई। कलेक्टर श्री झा एवं सीएमएचओ डॉ. केसरी ने जिलेवासियों से तंबाकू या तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन नहीं करने की अपील की है। तंबाकू निषेध दिवस पर चालानी कार्यवाही टीम में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र, श्री दुष्यंत कोटांगले, श्रीमती कमलेश्वरी डीआई सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे। सीएमएचओ डॉ. केसरी ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू उत्पाद का प्रयोग करते हैं। 15 वर्ष आयु वर्ग के शाला प्रवेशी बच्चों एवं युवाओं द्वारा तंबाकू उत्पाद का उपयोग चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि तंबाकू का व्यसन शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे मुंह का कैंसर, फेंफड़ो के जटिल रोग एवं तंत्रिका तंत्र की शिथिलता जैसी शारीरिक समस्याएं जन्म लेती है। इससे हृदय तथा रक्त संबंधी रोग भी बढ़ते हैं। इस संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 17 मार्च को तंबाकू उत्पाद निषेध दिवस जिले में मनाया गया।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2750
पेज 21 / 459