Sun, 22 Nov 2026 | 02:47:18 PM
ई-पेपर
Indian Business News
विज्ञापन
Advertisement
Breaking News Exclusive
अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन। अतिक्रमणकारियों के लिए नजीर बनेगा पाली व्यवहार न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला : 35 साल पुराने कथित कब्जे व बिजली-पानी के बिल भी नहीं दिला सके मालिकाना हक, शासकीय शिक्षक का दावा खारिज पाली क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें तेज, रोजाना 50-60 ट्रैक्टरों से परिवहन का आरोप; विभागीय निगरानी पर उठे सवाल सरपंच का तानाशाही फरमान, जिसके पास ट्रेक्टर नहीं, उसी को बना दिया रेत माफिया। भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर निकली भव्य रैली, 25 लाख रुपये देने की घोषणा से समाज में उत्साह धान खरीदी केंद्रों में भाई-भतीजावाद और अनियमित नियुक्तियों का आरोप, मुढ़ाली से कोरबी तक जांच की मांग – राजेश यादव। स्थानीय स्तर पर एक भाजपा नेता पर पद के दुरुपयोग के लग रहे गंभीर आरोप, 'पटेल' नामक व्यक्ति के नाम से रेत परिवहन कराए जाने की चर्चा; प्रतिदिन 40 से 50 टिपर -ट्रेक्टर दौड़ने का दावा। नशामुक्त विद्यालय अभियान के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित। प्रीतम पुराइन को क्षेत्र से हटाने की मांग, अवैध पेड़ कटाई, कोयला खनन और जमीन पर कब्जे के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 में महामाया एफपीओ के उत्पादों ने खींचा देशभर के आगंतुकों का ध्यान, स्थानीय किसानों को मिल रहा राष्ट्रीय बाजार का मंच। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समारोह; छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन।

गांवो में शमशान घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने चलेगा अभियान। : गिधौरी के ग्रामीणों से अवैध वसूली की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच-कार्यवाही के दिए निर्देश।

I

Indian Business News

3 years ago 2,171 views
गिधौरी के ग्रामीणों से अवैध वसूली की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जांच-कार्यवाही के दिए निर्देश।
कोरबा (आईबीएन-24) कलेक्टर श्री संजीव झा ने विकासखण्ड करतला के अंतर्गत ग्राम गिधौरी में सरपंच एवं पीडीएस संचालक द्वारा ग्रामीणों से अवैध वसूली करने की प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने ग्राम गिधौरी में बिना चंदा दिए शासकीय राशन दुकान से राशन प्रदान नहीं करने की शिकायत की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायती खबरों के अनुसार 100 रूपए चंदा जमा करने के पश्चात् ही ग्रामीणों को राशन दिया जा रहा है। चंदा नहीं देने वाले ग्रामीणों को पीडीएस दुकान से संचालक द्वारा राशन प्रदान नहीं किया जा रहा है। कलेक्टर श्री झा ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कर मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कोरबा को दिए। आज आयोजित समय सीमा की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री झा ने विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने गांवों में मृत्यु संस्कार के लिए मौजूद शमशान घाटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश सभी जनपद सीईओ और तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर ने गांवो में रिकॉर्ड में शामिल और प्रचलित शमशान घाटों में अतिक्रमण की मौजूदा स्थिति का सर्वे कर सीमांकन और चौहद्दी निर्धारित कर सुरक्षित करने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों को मृत्यु संस्कार के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर ने बैठक में जिले में बन रहे 10 रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होनें निर्माणाधीन कार्यों को 21 मार्च तक पूर्ण करने के लिए निर्देश सभी जनपद पंचायत के सीईओ को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर द्वय श्री विजेंद्र पाटले, श्री प्रदीप साहू, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे। कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में गांवों में खेल मैदान के लिए चिन्हांकित जगहों की भी जानकारी ली। साथ ही चिन्हांकित खेल मैदानों को खसरा में भी दर्ज करने और मैदानों में नामांकन बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छुटे हुए बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने प्रमाण पत्र बनाने की गति तेज करते हुए एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से भी जाति प्रमाण पत्र बनाने के प्राप्त प्रस्तावों को भी तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन करतला और पोड़ी-उपरोड़ा के निर्माणाधीन कार्यों की भी जानकारी ली। करतला के स्कूल भवन में बिजली फिटिंग के कार्य अप्रारंभ होने की जानकारी पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ पर गहरी नाराजगी जताई। साथ ही अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू करते हुए तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना,जल जीवन मिशन और अमृत सरोवर योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

शेयर करें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

जरूरी खबरें

संबंधित खबरें

2759
पेज 457 / 460