पाली (आई.बी.एन -24) नव वर्ष 2024 के प्रथम दिवस नगर पाली के ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व वाले प्राचीन शिव मंदिर में प्रातः पूजा अर्चना दिनभर खीर प्रसाद का वितरण और शाम को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम रखा गया है. नोकोनिया तालाब के शिव घाट पर हर महीने के पहले सोमवार को गंगा आरती की तर्ज पर शिव सरोवर आरती किया जाता है. संयोग से वर्ष का प्रथम दिन सोमवार पड़ रहा है. जिसके तहत शाम को 5 बजे शिव मंदिर घाट और मंदिर में दीप प्रज्वलन भी किया जाएगा और प्रसाद वितरित की जाएगी. जिले के धार्मिक पर्यटन स्थल चैत्तूरगढ़ में भी आदिशक्ति मां महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर में भी 1100 दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं विशेष पूजा अर्चना और भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है.
Related Articles
कटघोरा : कथित गुंडागर्दी का बढ़ता आतंक! महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ का आरोप, पत्रकारों को धमकी, पुलिस को भी खुली चुनौती!
November 6, 2026
शासन का आदेश बड़ा या तहसीलदार की कुर्सी? पाली में 2 महीने से नहीं लागू हुआ ट्रांसफर।
November 5, 2026
Check Also
Close