Indian Business News
रायपुर(आई.बी.एन -24)। छत्तीसगढ़ में आमजनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 26 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके निराकरण के लिए निर्देश देंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम शासन और आम जनता के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। इसके जरिए नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।
आई.बी.एन-24 | इंडियन बिजनेस न्यूज
विज्ञापन